जैव विविधता क्या है? (Biodiversity)
जैव-विविधता अधिनियम - 2002 : इस अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण, चेन्नई
![]() |
what is Biodiversity? |
जैव विविधता
Biodiversity kya hai?
जैव विविधता (बायो डाइवर्सिटी) दो शब्दों से मिलकर बना है - बायो का अर्थ जीव तथा डाइअवर्सिटी का अर्थ है विविधता साधारण शब्दों में कहे तो किसी भी प्राकृतिक प्रदेश अथवा बायोम में मिलने वाले पौधों एवं जन्तुओं की प्रजातियों की विविधता को जैव विविधता कहते हैं।
Read More...
जैव विविधता (Jaiv Vividhta) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम वन्यजीव वैज्ञानिक रेमण्ड एफ. दासमान ने संरक्षण को प्रोत्साहित एवं समर्थित पुस्तक ए डिफरेन्ट टाइप ऑफ कन्ट्री में किया था।
- जैव-विविधता अधिनियम - 2002 : इस अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण, चेन्नई का गठन किया गया जो इस अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी होगा.
- जैव विविधता शब्द का प्रयोग वल्टर जी. रोजेन के द्वारा 1985 में किया गया।
- सी. जे. बैरो के अनुसार किसी निश्चित क्षेत्र की प्रत्येक प्रजाति में जननिक विषमता के साथ- साथ विभिन्न प्रजातियों की विविधता को जैव विविधता कहते हैं।
- 1992 ई. में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन में जैव की मानक परिभाषा अपनायी गयी। इस परिभाषानुसार - जैव विविधता समस्त स्रोतों तथा अन्तक्षेत्रीय, स्थलीय, सागरीय एवं अन्य जलीय पारिस्थितिक तंत्रों के जीवों के मध्य अन्तर और साथ ही उन सभी पारिस्थितिक समूह जिनके ये भाग हैं, में पाई जाने वाली विविधताएँ हैं। इसमें एक प्रजाति के अंदर पाई जाने वाली विविधता, विभिन्न जातियों के मध्य विविधता तथा पारिस्थितिकीय विविधता सम्मिलित है।
- मछली, घोंघे, समुद्री शैवाल आदि दुनिया के अरबों लोगों के भोजन हैं।
- विकासशील और अल्प विकसित देश कुछ के लोग समुद्री भोजन पर निर्भर रहते हैं।
- विश्व के लगभग 60% उभयचर, पक्षी, जानवर तथा पेड़-पौधे हॉटस्पॉट या मेगा डाइवर्सिटी क्षेत्र कहलाते हैं।
- 1980 में ई. ए. नोर्स एवं आई. ई. मैकमेनस द्वारा जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया।
- विकास की जैविक प्रक्रिया की देन जैव विविधता है।
- विल्सन ने 1986 में राष्ट्रीय संसाधन परिषद् को जैविक विविधता की जगह जैवविविधता शब्द का सुझाव दिया।
- जीवीय या जैविक विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग प्रसिद्ध अमेरिकी जीव विज्ञानी ई. लवज्वाय ने सन् 1980 में किया था।
जैव विविधता के प्रकार
(Types of Biodiversity)
जैव विविधता का अध्ययन प्रजाति समुदाय और आनुवंशिकी के आधार पर तीन प्रकारों में विभाजित कर सकते हैं-
- आनुवंशिक विविधता (Genetic Diversity)
- प्रजातीय विविधता (Species Diversity)
- सामुदायिक या पारितंत्र विविधता (Community or Ecosystem Diversity)
आनुवंशिक विविधता
(Genetic Diversity)
- आनुवंशिक विविधता को एक जीव या वनस्पति के जीन के स्तर पर विभिन्नता और अंतर के रूप में देखा जाता है।
- आनुवंशिक विविधता केंद्र की जीनों क्रोमोसोम विपथनों एवं द्रव्य जीनों के कारण उत्पन्न होती है।
- एक जाति या इसकी एक समष्टि में कुल आनुवंशिक विविधता जीन पूल कही जाती है।
- किसी भी लक्षण में उपस्थित विविधता का वह भाग जो कि आनुवंशिक कारणों से उत्पन्न होता है, आनुवंशिक विविधता कहलाता है।
- आनुवंशिक विविधता एक जाति के सदस्यों में पाई जाने वाली जीन सम्बन्धी विविधता है।
- आनुवंशिक विविधता कम होने की दशा में जातियों में अधिक समानता पायी जाती है।
प्रजातीय विविधता
(Species Diversity)
- यह विभिन्न जातियों के बीच पायी जाने वाली विविधता है।
- प्रजातीय विविधता किसी समुदाय में प्रजाति की विभिन्न किस्म को बताता है।
- भूमध्य रेखीय प्रदेश में प्रजातीय विविधता अन्य भौगोलिक प्रदेशों की अपेक्षा अधिक है।
- समुदाय में प्रजाति की संख्या क्षेत्र या स्थान के क्षेत्रफल के सापेक्ष बढ़ती है।
- भारत का मानसूनी प्रदेश प्रजातीय जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है।
- सबसे अधिक प्रजातीय जैव विविधता भूमध्यरेखीय प्रदेश में और विषुवत रेखीय सदाबहार वन में पायी जाती है।
- हिमाच्छादित तथा मरु प्रदेश जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत निर्बल हैं।
सामुदायिक या पारितन्त्र विविधता
(Community of Ecosystem Diversity)
- विश्व में विभिन्न प्रकार के आवास पाए जाते हैं, जैसे घास का मैदान, पर्वतीय आवास क्षेत्र, झील, मरुस्थल क्षेत्र, तालाब पारितंत्र, टुण्ड्रा पारितंत्र ।
- एक समुदाय के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों एवं दूसरे समुदाय के जीव-जंतुओं व वनस्पतियों के मध्य पाई जाने वाली विविधता सामुदायिक विविधता या पारितंत्र विविधता कहलाती है।
- सामुदायिक जैव विविधता ज्यादा उत्पादक और स्थिर पारितंत्र का निर्माण करती है।
Points to Remember
- जैव विविधता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? - वाल्टर जी. रोजेन (1986)
- जैवीय विविधता शब्द का प्रयोग किस प्रसिद्ध अमेरिकी जीव विज्ञानी ने किया? - ई. लवज्वाय (1980)
- जैविक विविधता शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था? - रेमण्ड एफ. दसमान (1968)
- समान जैविक तथा अजैविक दशाओं वाले प्राकृतिक परितन्त्र को कहा जाता है - बायोम
- भारत का प्रजाति विविधता की दृष्टि से समृद्ध है - मानसूनी प्रदेश
- कहाँ पर प्रजाति विविधता अन्य भौगोलिक प्रदेश की अपेक्षा अधिक है? - भूमध्य रेखीय प्रदेश
- भारत के किस क्षेत्र को पारिस्थितिक उष्ण स्थल की संज्ञा प्रदान की जाती हैं? - पश्चिमी घाट को
- जैव विविधता शब्द का अर्थ है- एक निर्धारित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पादप एवं जन्तु
- जैव विविधता का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है - पारिस्थितिक तन्त्र का निर्वहन
- जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है ? - 22 May
Read More...
Join the conversation