Child Development and Pedagogy Solved Papers- 1, 2 CTET July 2013

जब एक बावर्ची खाना पकाते समय खाने को चखता है। तो वह __?__ के समान है। सीखने के लिए आकलन, सीखने के रूप में आकलन, आकलन और सीखना, सीखने का आकलन

Ctet 28 July 2013 CDP Paper- 1, 2, भाग-I

Namaskar Dosto..!, कैसे हैं आप ? आशा है आप सब की पढ़ाई अच्छी चल रही होगी...
दोस्तो आज हम बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) से संबंधित उन प्रश्नों के बारे में देखेंगे जो केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET-2013) में पूंछा गया था और आगे आने वाले सभी तरह के Teaching Exam, या जिनमें Child Development and Pedagogy से संबंधित प्रश्न पूंछे जाते हैं अतः ऐसे प्रश्न आने वाले परीक्षा में पूछे जाने कि पूरी संभावना है तो आप सभी इन प्रश्नों को अच्छे से याद कर लीजिये और समझ लीजिये Child Development and Pedagogy के पिछले Year के Question से संबंधित यह हमारा 4th Part है व इसके अन्य Part भी हम लगातार आपको अपनी website पर उपलब्ध कराते रहेंगे तो आप सभी से Request है कि आप हमारी बेबसाईट को विजिट करते रहिये!

Child Development and Pedagogy Solved Papers- 1, 2 CTET July 2013
Child Development and Pedagogy Solved Papers- 1, 2 CTET July 2013

CTET - July 2013 Paper - 1 (CLASS: I-V) भाग-I

Child Development and Pedagogy Questions

1. समाजीकरण है:
  1. सामाजिक मानदंडों में परिवर्तन
  2. शिक्षक एवं पढ़ाए गए के बीच संबंध
  3. समाज के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया
  4. समाज के मानदंडों के साथ अनुकूलन
उत्तर (4) : समाजीकरण है समाज के मानदंडों के साथ अनुकूलन

2. एक पी.टी. शिक्षक (खेल अध्यापक) क्रिकेट के खेल में अपने शिक्षार्थियों के क्षेत्र-रक्षण को सुधारना चाहता है। निम्न में से कौन-सी युक्ति शिक्षार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सर्वाधिक सहायक है?
  1. शिक्षार्थियों को क्षेत्र-रक्षण का अधिक अभ्यास करवाना। 
  2. शिक्षार्थियों को यह बताना कि क्षेत्र-रक्षण सीखना उनके लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण है।
  3. बेहतर क्षेत्ररक्षण और सफलता की दर के पीछे के तर्क को स्पष्ट करना।
  4. क्षेत्ररक्षण को प्रदर्शित करना और शिक्षार्थी अवलोकन करना।
उत्तर (1) : एक पी.टी. शिक्षक (खेल अध्यापक) क्रिकेट के खेल में अपने शिक्षार्थियों के क्षेत्र-रक्षण को सुधारने के लिए शिक्षार्थियों को क्षेत्र-रक्षण का अधिक अभ्यास करवाने से शिक्षार्थियों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में सर्वाधिक सहायक होगा ।

3. एक शिक्षिका अपने शिक्षार्थियों की इस रूप में मदद करना चाहती है कि वे एक स्थिति की अनेक दृष्टिकोण से सराहना कर सकें। वह विभिन्न समूहों में एक स्थिति पर वाद-विवाद करने के अनेक अवसर उपलब्ध कराती है। वाइगोत्स्की के परिप्रेक्ष्य के अनुसार उसके शिक्षार्थी विभिन्न दृष्टिकोणों को करेंगे और अपने तरीके से उस स्थिति के अनेक परिप्रेक्ष्य विकसित करेंगे।
  1. तर्क संगत 
  2. निर्माण
  3. आत्मसात
  4. संक्रियाकरण
उत्तर (3) : वाइगोत्सकी के परिप्रेक्ष्य के अनुसार उसके शिक्षार्थी विभिन्न दृष्टिकोणों को करेगें और अपने तरीके उस स्थिति के अनेक परिप्रेक्ष्य विकसित करेगें तो यह प्रक्रिया आत्मसात कहलाएगी

4. निम्नलिखित में कौन-सी संज्ञानात्मक क्रिया द्वारा दी गई सूचना के विश्लेषण के लिए प्रयोग में लाई जाती है?
  1. वर्णन करना
  2. अंतर करना
  3. पहचान करना 
  4. वर्गीकृत करना
उत्तर (1) : संज्ञानात्मक क्रिया के अन्तर्गत किसी भी सूचना में अन्तर करना, वर्गीकरण करना, विभेद करना आदि आते है।

5. अमित अति लोलुप पाठक (पाठ पढ़ने के लिए उत्सुक) हैं। वह अपने कोर्स की पुस्तकें पढ़ने के अतिरिक्त प्रायः पुस्तकालय जाता है और भिन्न प्रकरणों पर पुस्तकें पढ़ता है। इतना ही नहीं, अमित भोजन अवकाश में अपने परियोजना कार्य करता है। उसे परीक्षाओं में पढ़ने के लिए अपने शिक्षकों अथवा अभिभावकों द्वारा कभी भी कहने की जरूरत नहीं पड़ती है और वह वास्तव में सीखने का आनंद लेता नजर आता है। उसे ____ के रूप में सर्वाधिक बेहतर रूप से वर्णित किया जा सकता है।
  1. आंतरिक रूप से अभिप्रेरित शिक्षार्थी 
  2. तथ्य आधारित शिक्षार्थी
  3. शिक्षक-अभिप्रेरित शिक्षार्थी 
  4. आकलन आधारित शिक्षार्थी
उत्तर (1) : अमित अति लोलुप पाठक (पाठ पढ़ने के लिए उत्सुक) हैं। वह अपने कोर्स की पुस्तकें पढ़ने के अतिरिक्त प्रायः पुस्तकालय जाता है और भिन्न प्रकरणों पर पुस्तकें पढ़ता है। इतना ही नहीं, अमित भोजन अवकाश में अपने परियोजना कार्य करता है। उसे परीक्षाओं में पढ़ने के लिए अपने शिक्षकों अथवा अभिभावकों द्वारा कभी भी कहने की जरूरत नहीं पड़ती है और वह वास्तव में सीखने का आनंद लेता नजर आता है। उसे आंतरिक रूप से अभिप्रेरित शिक्षार्थी के रूप में सर्वाधिक बेहतर रूप से वर्णित किया जा सकता है।

6. यदि पूर्व प्राथमिक स्तर पर बच्चों पर खोज करने की अनुमति दे दी जाए तो वे संतुष्ट हो जाते हैं। जब उन्हें हतोत्साहित किया जाता है तो वे व्यथित हो जाते हैं। वे ऐसा ____ की उनकी अभिप्रेरणा के कारण करते हैं।
  1. अपनी शक्तियों के उपयोग करते हैं।
  2. अपनी उपेक्षा को कम करने
  3. कक्षा के साथ संबद्ध होने
  4. कक्षा में अव्यवस्था फैलाने में
Ans : (2) यदि पूर्व प्राथमिक स्तर पर बच्चों पर खोज करने की अनुमति दे दी जाए तो वे संतुष्ट हो जाते हैं जब उन्हें हतोत्साहित किया जाता है तो वे व्यथित हो जाते हैं। वे ऐसा अपनी उपेक्षा को कम करने की अभिप्रेरणा के कारण करते है।

7. रीता ने हाथ से दाल और चावल खाना सीख लिया जब उसे दाल और चावल दिया जाता हैं तो वह दाल चावल मिलाकर खाने लगती है। उसने चीजों को करने के लिए अपने स्कीमा में दाल और चावल खाने को ____ कर लिया है।
  1. अंगीकार 
  2. अनुकूलित
  3. समुचितता 
  4. समायोजित
उत्तर (2) : रीता ने  चीजों को करने के लिए अपने स्कीमा में दाल और चावल खाने को अनुकूलित कर लिया है। 

8. ____ के अतिरिक्त बुद्धि के निम्नलिखित पक्षों को स्टेनबर्ग के त्रितंत्र सिद्धांत से संबोधित किया गया है।
  1. संदर्भगत 
  2. सामाजिक
  3. अवयवभूत 
  4. आनुभविक
उत्तर (2) : अवयवभूत

9. हावर्ड गार्डनर का बुद्धि का सिद्धांत ____ पर बल देता है 
  1. शिक्षार्थियों में अनुबंधित कौशलों
  2. सामान्य बुद्धि
  3. विद्यालय में आवश्यक समान योग्यताओं
  4. प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं
उत्तर (4) : हावर्ड गार्डनर का बुद्धि का सिद्धांत प्रत्येक व्यक्ति की विलक्षण योग्यताओं पर बल देता है

10. थ, फ, च कैसी ध्वनियाँ हैं -
  1. स्वनिम 
  2. लेखीम
  3. रूपिम
  4. शब्दिम
उत्तर (1) : थ, फ, च स्वनिम ध्वनियाँ हैं 

11. कक्षा में जेंडर रूढ़िबद्धता से बचने के लिए एक शिक्षक को -
  1. लड़कों को जोखिम उठाने और निर्भीक बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।  
  2. लकड़े-लड़कियों को एक साथ अ-पारंपरिक भूमिकाओं में रखना चाहिए।
  3. अच्छी लड़की अच्छा लड़का कहकर शिक्षार्थियों के अच्छे कार्य की सराहना करनी चाहिए। 
  4. कुश्ती में भाग लेने के लिए लड़कियों को निरूत्साहित करना चाहिए। 
उत्तर (1) : कक्षा में जेंडर रूढ़िबद्धता से बचने के लिए एक शिक्षक को लकड़े-लड़कियों को एक साथ अ-पारंपरिक भूमिकाओं में रखना चाहिए।

12. मानव बुद्धि एवं विकास की समझ शिक्षक को ____ के योग्य बनाती है।
  1. निष्पक्ष रूप से अपने शिक्षण अभ्यास
  2. शिक्षण के समय शिक्षार्थियों के संवेगों पर नियंत्रण बनाए रखने 
  3. विविध शिक्षार्थियों के शिक्षण के बारे में स्पष्टता
  4. शिक्षार्थियों को यह बनाने कि वे अपने जीवन में कैसे सुधार कर सकते है।
उत्तर (3) : मानव बुद्धि एवं विकास की समझ शिक्षक को विविध शिक्षार्थियों के शिक्षण के बारे में स्पष्टता के योग्य बनाती है।

13. निम्न में से कौन-सा सत्य है? 
  1. शिक्षक द्वारा प्रश्न पूछना संज्ञानात्मक विकास में बाधक है। 
  2. विकास और सीखना समाज-सांस्कृतिक संदर्भों से अप्रभावित रहते हैं। 
  3. शिक्षार्थी एक निश्चित तरीके से सीखते हैं।
  4. खेलना संज्ञान और सामाजिक दक्षता के लिए सार्थक है।
उत्तर (4) : खेलना संज्ञान और सामाजिक दक्षता के लिए सार्थक है।

14. बच्चे के विकास में आनुवांशिकता और वातावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है? 
  1. आनुवांशिकता और वातावरण दोनों एक बच्चे के विकास में 50%-50% योगदान देते हैं।
  2. समवयस्कों और पित्रैक (Genes) का सापेक्ष योगदान योगात्मक नहीं होता। 
  3. आनुवांशिकता और वातावरण एक साथ परिचालित नहीं होते। 
  4. सहज रूझान वातावरण से संबंधित है जबकि वास्तविक विकास के लिए आनुवांशिकता जरूरी है।
उत्तर (2) : बच्चे के विकास में आनुवांशिकता और वातावरण की भूमिका में समवयस्कता और पित्रैक (Genes) का सापेक्ष योगदान योगात्मक नहीं होता है ।

15. विद्यालय आधारित आकलन -
  1. शिक्षार्थियों और शिक्षकों को अगंभीर और लापरवाह बनाता है।
  2. शिक्षा बोर्ड की जवाबदेही कम कर देता है।
  3. सार्वभौमिक राष्ट्रीय मानकों की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करता है। 
  4. परिचित वातावरण में अधिक सीखने में सभी शिक्षार्थियों की मदद करता है।
उत्तर (4) : विद्यालय आधारित आकलन परिचित वातावरण में अधिक सीखने में सभी शिक्षार्थियों की मदद करता है

16. एक शिक्षिका की कक्षा में कुछ शारीरिक विकलांग बच्चे हैं। निम्नलिखित में से उसके लिए क्या कहना सबसे उचित होगा?
  1. पोलियोग्रस्त बच्चे अब एक गाना प्रस्तुत करेंगे। 
  2. पहिया-कुर्सी वाले बच्चे हॉल में जाने के लिए अपने समवयस्क साथी बच्चों से मदद ले सकते हैं।
  3. शारीरिक रूप से असुविधाग्रस्त बच्चे कक्षा में ही कोई वैकल्पिक गतिविधि कर सकते हैं।
  4. मोहन खेल के मैदान में जाने के लिए आप अपनी बैसाखियों का प्रयोग क्यों नहीं करते?
उत्तर (3) : एक शिक्षिका की कक्षा में कुछ शारीरिक विकलांग बच्चे हैं। शिक्षिका उनके लिए कह सकती है कि शारीरिक रूप से असुविधाग्रस्त बच्चे कक्षा में ही कोई वैकल्पिक गतिविधि कर सकते हैं।

17. ____ के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी के कारण अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है।
  1. सांस्कृतिक कारक
  2. संवेगात्मक विघ्न
  3. सेरेबल डिस्फंक्शन
  4. व्यवहारगत विघ्न
उत्तर (1) : सांस्कृतिक कारक के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी के कारण अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है।

18. एक समावेशी विद्यालय -
  1. शिक्षार्थियों की नियोग्यता के अनुसार उनकी सीखने की आवश्यकताओं को निर्धारित करता है। 
  2. शिक्षार्थियों की क्षमताओं की परवाह किए बिना सभी के अधिगम-परिणामों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध होता है 
  3. शिक्षार्थियों के मध्य अंतर करता है और विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए कम चुनौतीपूर्ण उपलब्धि लक्ष्य निर्धारित करता है।
  4. विशेष रूप से योग्य शिक्षार्थियों के अधिगम-परिणामों को सुधारने के लिए विशिष्ट रूप प्रतिबद्ध होता है।
उत्तर (2) : एक समावेशी विद्यालय शिक्षार्थियों की क्षमताओं की परवाह किए बिना सभी के अधिगम-परिणामों को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध होता है 

19. विद्यालयों को किसके लिए वैयक्तिक भिन्नताओं को पूरा करना चाहिए?
  1. वैयक्तिक शिक्षार्थी को विशिष्ट होने की अनुभूति कराने के लिए।
  2. वैयक्तिक शिक्षार्थियों के मध्य खाई को कम करने के लिए।
  3. शिक्षार्थियों के निष्पादन और योग्यताओं को समान करने के लिए।
  4. यह समझने के लिए कि क्यों शिक्षार्थी सीखने के योग्य या अयोग्य है।
उत्तर (1) : विद्यालय को यह समझने के लिए वैयक्तिक भिन्नताओं को पूरा करना चाहिए कि क्यों शिक्षार्थी सीखने के योग्य है या अयोग्य हैं।

20. शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नताओं को संबोधित करने के लिए एक विद्यालय किस प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवा सकता है?
  1. सभी शिक्षार्थियों के लिए समान स्तर की पाठ्यचर्या का अनुगमन करना
  2. बाल केन्द्रित पाठ्यचर्या का पालन करना और शिक्षार्थियों को सीखने के अनेक अवसर उपलब्ध करवाना। 
  3. शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भित्रताओं को समाप्त करने के लिए हर संभव उपाय करना। 
  4. धीमी गति से सीखने वाले शिक्षार्थियों को विशेष विद्यालयों में भेजना।
उत्तर (2) : बाल केन्द्रित पाठ्यचर्या का पालन करना और शिक्षार्थियों को सीखने के अनेक अवसर उपलब्ध करवाना। 

21. सतत् और व्यापक मूल्यांकन ____ पर बल देता है।
  1. बोर्ड परीक्षाओं की अनावश्यकता पर 
  2. सीखने को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्केल पर निरंतर परीक्षण
  3. सीखने को किस प्रकार अवलोकित, रिकॉर्ड और सुधारा जाए इस पर
  4. शिक्षण के साथ परीक्षाओं का सामंजस्य
उत्तर (c) : सतत् और व्यापक मूल्यांकन सीखने को किस प्रकार अवलोकित, रिकॉर्ड और सुधारा जाए इस पर पर बल देता है।

22.  ____ के अतिरिक्त निम्नलिखित समस्या समाधान की प्रक्रिया के चरण हैं
  1. परिणामों की आशा करना
  2. समस्या की पहचान
  3. समस्या का छोटे हिस्सों में बाँटना 
  4. संभावित युक्तियों को खोजना
उत्तर (1) : परिणामों की आशा करना, समस्या समाधान की प्रक्रिया के चरण नहीं हैं।

23. एक शिक्षक को -
  1. व्याख्यान पर अधिक ध्यान देना चाहिए और ज्ञान के लिए आधार उपलब्ध कराना चाहिए।
  2. शिक्षार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों को एक भयंकर भूत के रूप में लेना चाहिए और प्रत्येक त्रुटि के लिए गंभीर टिप्पणी देनी चाहिए।
  3. शिक्षार्थी कितनी बार गलती करने से बचता है इसे सफलता के माप के रूप में लेनी चाहिए। 
  4. जब शिक्षार्थी विचारों को संप्रेषित करने की कोशिश कर रहे हो तो उन्हें ठीक नहीं करना चाहिए।
उत्तर (4) : एक शिक्षक को जब शिक्षार्थी विचारों को संप्रेषित करने की कोशिश कर रहे हो तो उन्हें ठीक नहीं करना चाहिए।

24. सबीना परीक्षा में A+ ग्रेड प्राप्त करने के लिए अति इच्छुक है। जब वह परीक्षा भवन में दाखिल होती है तथा परीक्षा प्रारंभ होती है, वह अत्यधिक नर्वस हो जाती है। उसके पाँव ठंडे पड़ जाते हैं, उसके हृदय की धड़कन बहुत तेज हो जाती है और वह उचित तरीके से उत्तर नहीं दे पाती । इसका मुख्य कारण हो सकता है
  1. शायद वह अकस्मात् संवेगात्मक आवेग का सामना नहीं कर सकती। 
  2. शायद वह अपनी तैयारी के बारे में बहुत आत्मविश्वासी नहीं है।
  3. शायद वह इस परीक्षा के परिणाम के बारे में बहुत अधिक सोचती है। 
  4. निरीक्षक शिक्षिका जो ड्यूटी है, वह उसकी कक्षा अध्यापिका तो सकती है और वह स्वभाव में बहुत कठोर है।
उत्तर (1) : शायद सबीना अकस्मात् संवेगात्मक आवेग का सामना नहीं कर सकती।

25. प्रतिभाशाली शिक्षार्थी को - 
  1. अधिगम-निर्योग्य नहीं हो सकते।
  2. ऐसे सहयोग की आवश्यकता होती है जो सामान्यतः विद्यालयों द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाते।
  3. शिक्षक के बिना अपने अध्ययन को व्यवस्थित कर लेते हैं। 
  4. अन्य शिक्षार्थियों के लिए अच्छे मॉडल बन सकते हैं।
उत्तर (2) : प्रतिभाशाली शिक्षार्थी को ऐसे सहयोग की आवश्यकता होती है जो सामान्यतः विद्यालयों द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जाते।

26. ____ के कारण प्रतिभाशालिता होती है।
  1. मनो-सामाजिक कारको 
  2. आनुवंशिक रचना
  3. वातावरणीय अभिप्रेरणा 
  4. (b) और (c) का संयोजन
उत्तर (4) : किसी शिक्षार्थी का प्रतिभाशाली होना सामान्यतः उसके आनुवंशिक रचना और वातावरणीय रचना पर निर्भर करता है। 

27. बच्चों में सीखने और सुनने के लिए अधिगमयोग्य वातावरण के लिए निम्नलिखित में से कौन उपयुक्त हैं?
  1. शिक्षार्थियों को कुछ यह छूट देना कि क्या सीखना है और कैसे सीखना है।
  2. एक लंबे समय के लिए निष्क्रिय रूप से सुनना। 
  3. निरंतर गृहकार्य देते रहना।
  4. सीखने वाले द्वारा व्यक्तिगत कार्य करना।
उत्तर (1) : शिक्षार्थियों को कुछ यह छूट देना कि क्या सीखना है और कैसे सीखना है।

28. गतिक कौशलों में अधिगम निर्योग्यता-कहलाती है।
  1. डिस्फेजिया
  2. डिस्प्रेक्सिया 
  3. डिस्केलकुलिया 
  4. डिस्लेक्सिया
उत्तर (1) : डिस्प्रेक्सिया

29. अधिगम निर्योग्यता ____
  1. समुचित निवेश के साथ सुधार योग्य नहीं होती।
  2. एक स्थिर अवस्था है। 
  3. एक चर अवस्था है।
  4. जरूरी नहीं कि कार्य-पद्धति की हानि करें।
उत्तर (3) : अधिगम निर्योग्यता एक चर अवस्था है।

30. सीखने की तत्परता ____ की ओर संकेत करती है।
  1. थॉर्नडाइक का तत्परता का नियम
  2. शिक्षार्थियों का सामान्य योग्यता स्तर
  3. सीखने के सातत्यक में शिक्षार्थियों का वर्तमान संज्ञानात्मक स्तर
  4. सीखने के कार्य की प्रकृति को संतुष्ट करने
उत्तर (3) : सीखने की तत्परता सीखने के सातत्यक में शिक्षार्थियों का वर्तमान संज्ञानात्मक स्तर की ओर संकेत करती है।

CTET - July 2013 Paper - 2 (CLASS: I-V) भाग-I

1. CBSE शिक्षार्थियों के लिए व्यक्तिगत गतिविधियों के स्थान पर सामूहिक गतिविधियों की संस्तुति करती है। ऐसा करने के पीछे विचार हो सकता है. 
  1. प्रत्येक शिक्षार्थी के स्थान पर समूह में अवलोकन द्वारा शिक्षक के कार्य को सरल बनाने के लिए 
  2. विद्यालयों के पास उपलब्ध समय को प्रासंगिक बनाना जबकि उनमें से अधिकांश के पास व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए पर्याप्त समय नहीं होता।
  3. गतिविधि की ढाँचागत लागत को कम करना। 
  4. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के प्रति नकारात्मक संवेगात्मक प्रतिक्रियाओं से उबारना जो संपूर्ण अधिगम पर सामान्यीकृत हो सकती है।
उत्तर (4) : CBSE शिक्षार्थियों के लिए व्यक्तिगत गतिविधियों के स्थान पर सामूहिक गतिविधियों की संस्ततुति करती है ऐसा करने के पीछे जो विचार हो सकता है वह यह कि व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के प्रति नकारात्मक सर्वेगात्मक प्रतिक्रियाओं से उबारना जो संपूर्ण अधिगम पर सामान्यीकृत हो सकती है।

2. बच्चे फिल्मों में दिखाए गए हिंसात्मक व्यवहार को सीख सकते हैं। यह निष्कर्ष निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक द्वारा किए गए कार्य पर आधारित हो सकता है?
  1. जे. बी. वाटसन
  2. जीन पियाजे
  3. एल्बर्ट बंडूरा
  4. एडवर्ड एल. थार्नडाइक
उत्तर (3) : एल्बर्ट बंडूरा

3. शिक्षार्थी फैशन शो को देखकर मॉडल्स का अनुकरण ____ करने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के अनुकरण को कहा जा सकता है।
  1. गौण अनुकरण
  2. सामान्यीकरण
  3. सामाजिक अधिगम 
  4. प्राथमिक अनुकरण
उत्तर (2) : शिक्षार्थी फैशन शो को देखकर मॉडल्स का अनुकरण सामान्यीकरण करने की कोशिश करते हैं। 

4. यदि शिक्षार्थी पाठ के दौरान लगातार तियाँ करते हैं। तो शिक्षक को -
  1. पाठ को कुछ समय के लिए छोड़ देना चाहिए और कुछ समय के बाद वापस जाना चाहिए।
  2. गलतियाँ करने वाले शिक्षार्थियों की पहचान करनी चाहिए। और उनके बारे में प्राचार्य से बात करनी चाहिए।
  3. गलतियाँ करने वाले शिक्षार्थियों को कक्षा-कक्ष से बाहर खड़ा कर देना चाहिए।
  4. अनुदेशन कार्य, समय-सारिणी अथवा बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहिए।
उत्तर (4) : यदि शिक्षार्थी पाठ के दौरान लगातार तियाँ करते हैं। तो शिक्षक को अनुदेशन कार्य, समय-सारिणी अथवा बैठने की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहिए।

5. सांस्कृतिक तथा भाषिक रूप से वैविध्यपूर्ण कक्षा में यह निश्चित करने से पहले कि शिक्षार्थी विशिष्ट शिक्षा वर्ग में आता है या नहीं, एक शिक्षक को करना चाहिए
  1. अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का मूल्यांकन करना चाहिए।
  2. पारंगत मनोविज्ञानियों का उपयोग।
  3. वातावरणीय कारकों को अप्रभावी बनाने के लिए बच्चे को अलग कर देना चाहिए। 
  4. माता-पिता को इसमें सम्मिलित नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके पास अपना कार्य होता है।
उत्तर (1) : सांस्कृतिक तथा भाषिक रूप से वैविध्यपूर्ण कक्षा में यह निश्चित करने से पहले कि शिक्षार्थी विशिष्ट शिक्षा वर्ग में आता है, या नहीं, एक शिक्षक को अक्षमता स्थापित करने से पहले शिक्षार्थी की मातृभाषा का मूल्यांकन करना चाहिए।

6. निम्नलिखित में से के अतिरिक्त सभी के कारण ____ अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है
  1. जन्म से पहले माँ द्वारा मदिरा सेवन
  2. मंदबुद्धिता
  3. शैशवकाल के समय दिमागी बुखार
  4. शिक्षक की शिक्षण शैली
उत्तर (4) : शिक्षक की शिक्षण शैली अधिगम अक्षमता उत्पन्न हो सकती है

7. एक समावेशी विद्यालय ____ के अतिरिक्त निम्नलिखित प्रश्नों पर मनन करता है।
  1. क्या हम अधिगमयोग्य परिवेश की योजना बनाने और उसे प्रदान करने के लिए समूह में कार्य करते हैं?
  2. क्या हम विशेष बालक को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने के लिए उचित तरीके से उन्हें अलग करते हैं ?
  3. क्या हम शिक्षार्थियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए युक्तियाँ अपनाते हैं?
  4. क्या हम यह विश्वास करते हैं कि सभी शिक्षार्थी सीख सकते हैं ?
उत्तर (2) : क्या हम विशेष बालक को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने के लिए उचित तरीके से उन्हें अलग करते हैं ?

8. ____ के अतिरिक्त निम्नलिखित कुछ तकनीकें हैं जो परीक्षा के कारण होने वाली चिंता को दूर करती हैं। 
  1. परिणाम के बारे में बहुत अधिक सोचना
  2. समर्थन प्राप्त करना
  3. विशिष्टताओं पर बल देना
  4. प्रश्न-पत्रकी संरचना (पैटर्न) से परिचित कराना।
उत्तर (1) : परिणाम के बारे में सोचने के अतिरिक्त निम्नलिखित कुछ तकनीकें हैं जो परीक्षा के कारण होने वाली चिंता को दूर करती हैं।

9. ब्लूम की टैक्सोनॉमी ____ की पदानुक्रमिक व्यवस्था है।
  1. पाठ्यचर्या संबंधी घोषणाओं 
  2. संज्ञानात्मक उद्देश्यों
  3. पठन कौशल 
  4. उपलब्धि लक्ष्यों
उत्तर (2) :  ब्लूम की टैक्सोनॉमी संज्ञानात्मक उद्देश्यों की पदानुक्रमिक व्यवस्था है।

10. प्रतिभाशाली शिक्षार्थी ____ हैं। 
  1. अपसारी चिंतक
  2. बहिर्मुखी
  3. बहुत परिश्रमी
  4. अभिसारी चिंतक
उत्तर (1) : प्रतिभाशाली शिक्षार्थी बहुत परिश्रमी हैं।

11. छायांकित क्षेत्र सामान्य वितरण में उन शिक्षार्थियों को प्रदर्शित करता है जो ____ में आते हैं।
Ctet-28-July-2013-CDP-Paper-1-2-भाग-I
  1. 2σ - 3σ के बीच
  2. 3σ के बाद
  3. σ - 2σ के बीच
  4. σ = 0 पर
उत्तर (2) : 3σ के बाद

12. दिए गए वाक्य को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सर्वाधिक उचित विकल्प होगा? जब बच्चे उन गतिविधियों में शामिल होते हैं जो ____ होती है, तब वे जल्दी ___ करते हैं।
  1. केवल उनके कक्षा कार्य से संबंधित; प्रत्यास्मरण
  2. सांस्कृतिक रूप से निष्पक्षीय; स्मरण
  3. वास्तविक जीवन में उपयोगी; सीखा
  4. कक्षा-कक्ष में उपयोगी; विस्मरण
उत्तर (3) : जब बच्चे उन गतिविधियों में शामिल होते है जो वास्तविक जीवन में उपयोगी होती है, तब वे जल्दी सीखा करते है।

13. अ, ब, स तीन शिक्षार्थी हैं जो अंग्रेजी पढ़ते हैं। 'अ' को यह विषय रोचक लगता है और वह सोचता है कि वह उसके भविष्य में सहायक होगा। 'ब' अंग्रेजी इसलिए पढ़ती है, क्योंकि वह कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करना चाहती है। 'स' अंग्रेजी विषय इसलिए पढ़ता क्योंकि उसका प्राथमिक सरोकार उत्तीर्ण होने वाले ग्रेड्स प्राप्त करना है। अ, ब और स के उद्देश्य क्रमशः हैं -
  1. निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा, निपुणता
  2. निष्पादन-उपेक्षा, निपुणता, निष्पादन 
  3. निपुणता, निष्पादन-उपेक्षा, निष्पादन
  4. निपुणता, निष्पादन, निष्पादन-उपेक्षा
उत्तर (4) : अ ब और स के उद्देश्य क्रमशः हैं। (1) निपुणता (2) निष्पादन (3) निष्पादन-उपेक्षा

14. हालांकि यह स्पष्ट रूप से उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के उल्लंघन में था, कैप्टन विक्रम बतरा अपने देश को बचाने के दौरान कारगिल युद्ध में मारे गए। संभवतः उन्हें ____ थी।
  1. आत्म-सिद्धि की प्राप्ति
  2. अपने अपनत्व संबंधी आवश्यकताओं की उपेक्षा 
  3. अपने परिवार के नाम की ख्याति प्राप्ति
  4. नवीन अनुभव की प्राप्ति की इच्छा
उत्तर (1) : हालांकि यह स्पष्ट रूप से उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं के उल्लंघन में था, कैप्टन विक्रम बतरा अपने देश को बचाने के दौरान कारगिल युद्ध में मारे गए। संभवतः उन्हें आत्म-सिद्धि की प्राप्ति थी।

15. जो बुद्धि सिद्धान्त में सम्मिलित मानसिक प्रक्रियाओं (जैसे परा-घटक) और बुद्धि द्वारा लाए जा सकने वाले विविध रूपों (जैसे सृजनात्मक बुद्धि) को शामिल करता है, वह है -
  1. स्टर्नवर्ग का बुद्धिमत्ता का त्रितंत्र सिद्धान्त 
  2. बुद्धि का सावेंट सिद्धान्त
  3. थर्स्टन की प्राथमिक मानसिक योग्यताएँ
  4. स्पीयरमैन का जी कारक
उत्तर (1) : जो बुद्धि सिद्धान्त में सम्मिलित मानसिक प्रक्रियाओं (जैसे परा-घटक) और बुद्धि द्वारा लाए जा सकने वाले विविध रूपों (जैसे सृजनात्मक बुद्धि) को शामिल करता है, वह है स्टर्नवर्ग का बुद्धिमत्ता का त्रितंत्र सिद्धान्त

16. निम्न में से कौन से युग्म के सही होने की संभावना सबसे कम है?
  1. भाषा और विचार प्रारम्भ में दो भिन्न गतिविधियाँ हैं - वाइगोत्स्की
  2. भाषा विचार पर आधारित है। - पियाजे
  3. भाषा वातावरण में एक उद्दीपक है। - बी. एफ. स्किनर
  4. बच्चे भाषा के बारे में निश्चित ज्ञान के साथ प्रवेश करते हैं। - चॉम्स्की
उत्तर (3) : भाषा वातावरण में एक उद्दीपक है। - बी. एफ. स्किनर

17. ___ के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी सीखने के रूप में आकलन को बढ़ावा देते हैं। 
  1. अवसर लेने हेतु शिक्षार्थियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना ।
  2. पढ़ाए गए विषय पर मनन करने के लिए शिक्षार्थियों को कहना।
  3. जितनी संभावना हो शिक्षार्थियों का लगातार परीक्षण लेना । 
  4. शिक्षार्थियों को आंतरिक पृष्ठपोषण लेने के लिए कहना।
उत्तर (3) : जितनी संभावना हो शिक्षार्थियों का लगातार परीक्षण लेने के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी सीखने के रूप में आकलन को बढ़ावा देते हैं।

18. प्रतिक्रिया का विलोप होना निम्नलिखित में से किसके बाद अधिक कठिन है?
  1. निरंतर पुनर्बलन 
  2. मौखिक भर्त्सना
  3. दंड
  4. आंशिक पुनर्बलन
उत्तर (4) : आंशिक पुनर्बलन

19. समाजीकरण में सम्मिलित हैं सांस्कृतिक संचरण और ___
  1. वैयक्तिक व्यक्तित्व विकास 
  2. बच्चों को लेबलों में समायोजित करना
  3. संवेगात्मक समर्थन उपलब्ध कराना
  4. विद्रोहियों को निरुत्साहित करना
उत्तर (1) : समाजीकरण में सम्मिलित हैं सांस्कृतिक संचरण और वैयक्तिक व्यक्तित्व विकास 

20. ____ के द्वारा निपुणता अभिविन्यास को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
  1. शिक्षार्थियों की सफलता की परस्पर तुलना करने
  2. गृहकार्य के रूप में बहुत अधिक अभ्यास सामग्री देकर 
  3. अनपेक्षित परीक्षा लेकर
  4. शिक्षार्थियों के व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने 
Ans: (4) शिक्षार्थियों के व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करके निपुणता अभिविन्यास को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

21. निम्न में से किसका मिलान उचित है?
  1. संज्ञानात्मक विकास - परिपक्वता
  2. सामाजिक विकास - वातावरण
  3. संवेगात्मक विकास - परिपक्वता 
  4. शारीरिक विकास - वातावरण
उत्तर (2) : सामाजिक विकास - वातावरण

22. एक शिक्षिका दो एकसमान गिलासों को प्रदर्शित करती है जो जूस की समान मात्रा से भरे हुए हैं। वह उन्हें दो भिन्न गिलासों में खाली करती है जिनमें से एक लम्बा है और दूसरा चौड़ा है। वह बच्चों को उस गिलास की पहचान करने के लिए कहती है जिसमें जूस ज्यादा है। बच्चे प्रत्युत्तर देते हैं कि लम्बे गिलास में जूस ज्यादा है। शिक्षिका के बच्चों को ____ कठिनाई है।
  1. अहम्केन्द्रिता
  2. विकेन्द्रीकरण
  3. पलटावी (Reversibility) 
  4. समायोजन
उत्तर (3) : पलटावी (Reversibility) 

23. ____ के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी तथ्य संकेत करते हैं कि बच्चा कक्षा में संवेगात्मक और सामाजिक रूप से समायोजित है। 
  1. चुनौतीपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना और उन्हें दृढ़तापूर्वक करते रहना। 
  2. क्रोध तथा हर्ष दोनों को प्रभावी रूप से प्रबंधित करना।
  3. हम उम्र साथियों के साथ प्रतियोगिता पर दृढ़तापूर्वक ध्यान केंद्रित करना ।
  4. हम उम्र साथियों के साथ मधुर संबंधों का विकास।
उत्तर (3) : हम उम्र साथियों के साथ प्रतियोगिता पर दृढ़तापूर्वक ध्यान केन्द्रित करने के अतिरिक्त निम्नलिखित सभी तथ्य संकेत करते हैं कि बच्चा कक्षा में संवेगात्मक और सामाजिक रूप से समायोजित है।

24. निम्न में से कौन सा कथन बच्चे के विकास में परिवेश की भूमिका का समर्थन करता है? 
  1. पिछली कुछ दशाब्दियों में बुद्धि लब्धांक परीक्षा में शिक्षार्थियों के औसत प्रदर्शन में लगातार वृद्धि हुई है। 
  2. एक समान जुड़वां बच्चे जिनका लालन-पालन भिन्न घरों में हुआ है, उनकी बुद्धिलब्धि 0.75 के समान उच्च है।
  3. शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे अक्सर नैतिक रूप से अच्छे पाए जाते हैं।
  4. कुछ शिक्षार्थी सूचनाओं का जल्दी प्रक्रमण करते हैं जबकि उसी कक्षा के अन्य विद्यार्थी ऐसा नहीं कर पाते।
उत्तर (1) : पिछली कुछ दशाब्दियों में बुद्धि लब्धांक परीक्षा में शिक्षार्थियों के औसत प्रदर्शन में लगातार वृद्धि हुई है। 

25. करनैल सिंह कानूनी कार्यवाही तथा खर्चे के बावजूद आयकर नहीं देते। वे सोचते हैं कि वे एक भ्रष्ट सरकार को समर्थन नहीं दे सकते जो अनावश्यक बाँधों के निर्माण पर लाखों रुपए खर्च करती है। वे सम्भवतः कोहलबर्ग के नैतिक विकास की किस अवस्था में हैं?
  1. पश्च-परंपरागत
  2. परा-परंपरागत
  3. पूर्व पारंपरागत
  4. परंपरागत
उत्तर (3) : पश्च-परंपरागत  में

26. अंतरपरक अनुदेशन है -
  1. कक्षा में प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए कुछ अलग करना।
  2. अव्यवस्थित अथवा स्वच्छंद शिक्षार्थी गतिविधियाँ।
  3. ऐसे समूहों का प्रयोग जो कभी नहीं बदलते। 
  4. शिक्षार्थियों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए समूहीकरण के विविध रूपों का प्रयोग करना ।
उत्तर (4) : शिक्षार्थियों की आवश्यकता को पूरा करने के समूहीकरण के विविध रूपों का प्रयोग करना, अंतरपरक अनुदेशन है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सी बहुबुद्धि सिद्धान्त की आलोचना है?
  1. बहुबुद्धि शिक्षार्थियों को अपने रुझान को खोजने में मदद उपलब्ध कराती है।
  2. यह व्यावहारिक बुद्धि पर आवश्यकता से अधिक बल देती है। 
  3. यह आनुभविक साक्ष्यों को बिल्कुल भी समर्थन नहीं सकता।
  4. बहुबुद्धि केवल प्रतिभाएँ हैं जो पूर्ण रूप में बुद्धि में विद्यमान रहती हैं।
उत्तर (4) : बहुबुद्धि केवल प्रतिभाएँ हैं जो पूर्ण रूप में बुद्धि में विद्यमान रहती हैं।

28. सामाजिक भूमिकाओं के कारण न कि जीववैज्ञानिक संपत्ति के कारण सौंपी गई विशिष्टताएँ ____ कहलाती हैं।
  1. जेंडर भूमिका दबाव 
  2. जेंडर भूमिका रूढ़िबद्धता
  3. जेंडर भूमिका नैदानिकी 
  4. जेंडर भूमिका अभिवृत्ति
उत्तर (2) : सामाजिक भूमिकाओं के कारण न कि जीव वैज्ञानिक संपत्ति के कारण सौंपी गई विशिष्टताएँ जेंडर भूमिका रूढ़िबद्वता कहलाती है। 

29. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम को अधिकतम करने के लिए सर्वाधिक उचित है? 
  1. शिक्षार्थियों में वैयक्तिक भिन्नता को सहज बनाने के लिए समान शिक्षार्थियों के जोड़ बनाए जा सकते हैं। 
  2. अधिकतम परिणाम लाने के लिए शिक्षक केवल एक अधिकम शैली पर ध्यान केंद्रित करता है।
  3. समान सांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाले शिक्षार्थियों को एक कक्षा में रखना चाहिए ताकि मत वैभिन्य से बचा जा सके। 
  4. शिक्षिका को अपनी संज्ञानात्मक शैली के साथ-साथ अपने शिक्षार्थियों की संज्ञानात्मक शैली का पहचान करनी चाहिए।
उत्तर (4) : अधिगम को अधिकतम करने के लिए सर्वाधिक उचित है कि शिक्षक को अपनी संज्ञानात्मक शैली के साथ-साथ अपने शिक्षार्थियों को संज्ञानात्मक शैली की पहचान करानी है।

30. जब एक बावर्ची खाना पकाते समय खाने को चखता है। तो वह ____ के समान है। 
  1. सीखने के लिए आकलन 
  2. सीखने के रूप में आकलन
  3. आकलन और सीखना 
  4. सीखने का आकलन
उत्तर (3) : जब एक बावर्ची खाना पकाते समय खाने को चखता है। तो वह सीखने के लिए आकलन के समान है। 

Read More...
Founder, This blog gathers valuable resources, reviews, and guides to help you explore the world of knowledge. Whether you're a student, educator, or book lover, you'll find engaging and informative articles to enhance your learning journey. Stay connected for the latest updates in education and literature!