CTET Hindi 2011-2020 All Oneliner Solved Previous Year Questions

भाषा की पाठ्य पुस्तक में सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष है. - पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन. भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है - बच्चों की कल्पना

CTET Hindi Paper 2011-2020

CTET - 2011 Paper 1 paper 2 Oneliner Questions, oneliner Questions on CTET, CTET Previous year question paper from 2011 to 2020, ctet hindi questions, ctet hindi previous year question papers, ctet 2012, ctet 2013, ctet 2014, ctet 2015, and 2016 ctet hindi paper 1 paper 2 questions with answers, all ctet solve hindi oneliner question papers with answers.

ctet-2011-2020-oneliner-previous-year-question-paper

Hello Dosto..!, कैसे हैं आप सब? I Hope आप सभी की पढ़ाई अच्छी चल रही होगी,
दोस्तो आज की हमारी Post बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy) से संबंधित उन प्रश्नों के बारे में है जिनको पिछ्ले Teaching Exam, केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET-2011 - CTET-2020) में पूंछा गया है! और आगे आने वाले सभी तरह के Exams, जिनमें कि Child Development and Pedagogy से संबंधित प्रश्न पूंछे जाते हैं उनमें पूंछे जाने कि पूरी संभाबना है तो आप सभी इन प्रश्नों को अच्छे से याद कर लीजिये .

CTET - HINDI PAPER I, II

1. उपचारात्मक शिक्षण की सफलता निर्भर करती है - समस्याओं के कारणों की सही पहचान पर.

2.
भाषा-शिक्षण में पाठ्य पुस्तक क्या है - साधन.

3. हिन्दी की कक्षा में प्रायः हिन्दीतर - भाषी बच्चे हिन्दी सीखने में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हैं, क्योंकि - प्रायः हिन्दी और उनकी मातृभाषा की संरचना में अंतर होता है.

4. कहानी सुनाने से - बच्चों की कल्पना शक्ति व चिंतन-शक्ति का विकास होता है।.

5. बच्चों के लेखन कौशल का मूल्यांकन करने के लिए कौन-सी विधि बेहतर हो सकती है? - अपने अनुभवों को लिखना.

6. बोलना कौशल में महत्वपूर्ण है - संदर्भ एवं स्थिति के अनुसार अपनी बात कह सकना।.

7. एक भाषा-शिक्षक के रूप में सबसे बड़ी चुनौती है- बहुभाषिक कक्षा के शिक्षण के लिए उचित रणनीतियाँ तय करना.

8. एक समावेशी कक्षा में कौन-सा कथन भाषा-शिक्षण के सिद्धांतों के प्रतिकूल है?- व्याकरण के नियम सिखाने से बच्चों का भाषा- विकास शीघ्रता से होगा।.

9. एक बहु-सांस्कृतिक कक्षा में आप एक भाषा शिक्षक के रूप में किस बात को अधिक महत्व देंगे? - बच्चों को भाषा प्रयोग के अधिक से अधिक अवसर देना.

10.
प्राथमिक स्तर पर कौन-सा भाषा शिक्षण का उद्देश्य नहीं हैं?- प्राथमिक स्तर पर वर्णमाला के क्रम से कंठस्थ करना भाषा शिक्षण का उद्देश्य नहीं है, जबकि स्पष्टता एवं विश्वास के साथ अपनी बात कहना, ध्वनि संकेत चिन्ह का सम्बन्ध बनाना एवं विभिन्न संदर्भों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना शिक्षण के उद्देश्य के अंतर्गत आता.

11.
गृहकार्य के बारे में कौन सा कथन उचित है?- बच्चों की क्षमताओं, स्तर के अनुसार गृहकार्य दिया जाना चाहिए.

12.
भाषा के अभिव्यक्तात्मक कौशल हैं - बोलना, लिखना.

13. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषा शिक्षा के संदर्भ निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है - बच्चों की भाषा-संकल्पनाओं और विद्यालय में प्रचलित भाषा परिवेश में विरोधाभास ही भाषा सीखने में सहायक होता है.

14. भाषा-कौशलों के संदर्भ में कौन-सा कथन उचित है ?- भाषा के चारों कौशल परस्पर अंतः सम्बन्धित हैं.

15. पाठ में दिए गए चित्रों का क्या उद्देश्य होता है? - चित्र अमूर्त संकल्पनाओं को समझने में सहायता करते हैं.

16.
भाषा सीखने में जो त्रुटियाँ होती हैं.- वे सीखने की प्रक्रिया और स्वाभाविक हिस्सा होती हैं जो समय के साथ दूर होने लगती है.

17. पढ़ना कौशल में सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है. - सन्दर्भानुसार अर्थ ग्रहण करना.

18. सुलेखा ने पाठ को पढ़ते हुए जीवन को जिन्दगी पढ़ा. यह इस ओर संकेत करता है कि. - वह अक्षर-पहचान की बजाय अर्थ को समझते हुए पढ़ रही है.

19. बच्चे भाषा सीखने की क्षमता के साथ पैदा होते हैं मुख्यतः यह किसका विचार है? - नॉओम चॉम्सकी.

20.मैंने चाट खाई और फिर मैंने हँसी शर्मिला का यह भाषा प्रयोग मुख्यतः किस ओर संकेत करता है? - व्याकरणिक नियमों की जानकारी न होना.
21. लिखित कार्य की जाँच में बच्चों की सहायता लेना. - बच्चों को दूसरों के हस्तलिखित सामग्री को पढ़ने का अवसर और अवलोकन क्षमता के विकास का अवसर मिलता है.

22.
लोकगीतों को भाषा की कक्षाओं में स्थान दिया जाना चाहिए, क्योंकि. - इससे बच्चे संस्कृतिगत विशेषताओं से परिचित होते हैं.

23.
किसी भाषा कक्षा में कहानी कथन की आवश्यकता के सन्दर्भ में कौन-सा तर्क उचित नहीं है?- सभी बच्चों की क्षमता अनुसार कल्पना शक्ति का विकास होता हैं.

24. एल. एस. वाइगोत्स्की के अनुसार. - भाषा एक अर्जित योग्यता है.

25.
भाषा शिक्षण के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है? - भाषा-शिक्षण में केवल भाषायी शुद्धता पर ही अधिक बल रहता है.

26.
एक बहुसांस्कृतिक पृष्ठभूमि वाली कक्षा में भाषा सीखने के बारे में कौन-सा विचार उचित है? - भाषा परिवेश का निर्माण किया जाए ताकि भाषा-अर्जन की सहज स्थिति बन सके.

27.
स्वलीन विकार (ऑटिस्टिक डिस्ऑर्डर) में बच्चा. - सामाजिक अन्तःक्रिया और सम्प्रेषण में कठिनाई का अनुभव करता है।.

28.
भाषा शिक्षण का सम्प्रेषणपरक उपागम. - सन्दर्भ में भाषा-प्रयोग की कुशलता पर बल देता है.

29. 
भाषा शिक्षण की कौन-सी विधि मातृभाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सिखाने पर बल देती है?-प्रत्यक्ष विधि.

30. एक भाषा-शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. - बच्चों को भाषा प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराना.

31. भाषा की कक्षा में एक शिक्षक बच्चों से क्या अपेक्षा करता है ? - बच्चे सवालों के बंध-बँधाए जवाब न दे

32. भाषा स्वयं में.- एक नियमबद्ध व्यवस्था .

33. बच्चे अपने परिवेश में स्वयं भाषा अर्जित करत इसका एक निहितार्थ यह है कि. - बच्चों को समृद्ध भाषिक परिवेश उपलब्ध कराया जाए .

34. भाषा सीखने-खाने का उद्देश्य है . - विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग करना .

35. भाषा-अर्जन में महत्वपूर्ण है. - भाषा के विभिन्न रूपों का प्रयोग .

36. बच्चों की भाषा-संबंधी क्रमिक प्रगति का लेखा-ज करना से संभव है . - पोर्टफोलियों .

37. भाषा की पाठ्य- -पुस्तकें.- साधन है .

38. पत्र-पत्रिकाएँ भाषा सीखने में. - साधक है .

39. बच्चों की भाषा के आकलन का सर्वाधिक प्रभावी तरीका है.- प्रश्न पूछना और पढ़ी गई सामग्री पर प्रतिक्रिया व्यक्त करना।.

40. प्रश्न पूछना, प्रतिक्रिया व्यक्त लेना, वर्णन करना. - भाषा-सीखने-सिखाने तथा आकलन के तरीके हैं।.

41. बहुभाषिक एवं बहुसांस्कृतिक कक्षा में. - बच्चों को केवल मानक भाषा के प्रयोग के ही पुरस्कृत करना चाहिए।.

42. भाषा के व्याकरण की समझ को- संदर्भपरक प्रश्नों के माध्यम से आँका जाना चाहिए.

43. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा शिक्षण का उद्देश्य है?. - भाषा की बारीकी और सौंदर्यबोध को सही रूप से समझने की क्षमता को प्रोत्साहित करना .

44. सस्वर पठन का मुख्य उद्देश्य है. - बच्चों की पढ़ने-सम्बन्धी झिझक को समाप्त करना .

45. भाषा शिक्षण में कौन-सा बिन्दु सबसे कम महत्वपूर्ण हैं? - पाठ्य सामग्री.

46. सतत् मूल्यांकन का एक निहितार्थ है . - बच्चों के भाषा प्रयोग का निरन्तर अवलोकन करना .

47. भाषा के आधारभूत कौशल - हमेशा अर्जित किए जाते हैं.

48. शिक्षक की स्वयं की भाषा प्रयोग की कुशलता है . - बच्चों के भाषा प्रयोग के लिए आदर्श रूप प्रस्तुत करती।.

49. भाषा-अर्जन और भाषा-अधिगम में महत्त्वपूर्ण अन्तर है - भाषिक परिवेश की उपलब्धता

50. आकलन - भाषा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का - अभिन्न अंग है।

51. मौखिक भाषा के आकलन का सर्वोत्तम तरीका है. - अनुभव बाँटना व बातचीत

52. स्वाभाविक अभिव्यक्ति, कल्पनाशीलता, कौशल और सोच को विकसित करना - भाषा-शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है

53. हर व्यक्ति को मैंने ही सच्चाई दिखाई वाक्य पर चर्चा करने का उद्देश्य है।. - बच्चों को भाषा की नियमबद्ध प्रकृति की पहचान और उसका विश्लेषण करना सिखाना.

54. लेखन क्षमता का विकास करने के सन्दर्भ में आपके लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है। - सुनी-पढ़ी और समझी हुई बातों की स्वाभाविक लिखित अभिव्यक्ति.

55. भाषा की पाठ्य पुस्तकों में हिन्दीतर भाषाओं को भी जगह मिलनी चाहिए। इस कथन के समर्थन में कौन-सातर्क काम करेगा?- इससे भाषागत विविधता को सही रूप में सम्बोधित किया जा सकता है.

56. पूरक पठन-सामग्री का उद्देश्य है - द्रुत गति से पठन की योग्यता का विकास करना.

57. कविता शिक्षण के सन्दर्भ में आप किस बिन्दु को सर्वाधिक महत्त्व देते हैं? - कविता के एक से अधिक अर्थ हो सकते हैं.

58. कोई भी भाषा पुस्तक तभी सफल मानी जाएगी, जब - वह बच्चों में साहित्य की धरोहर और वर्तमान साहित्य के प्रति उत्सुकता बनाए.

59. भाषा की कक्षा को एक समावेशी कक्षा बनाने के लिए आवश्यक है कि. - विभिन्न प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री का उपयोग किया जाए.

60. अन्तः वाक् की संकल्पना किससे सम्बद्ध है? - वाइगोत्स्की से.

61. भाषा और चिन्तन में सम्बन्ध होता है। कथन - पूर्णतः सही है.

62. भाषा के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है? - भाषागत विविधता एक समस्या है।.

63. नेहा अपनी बात कहते समय अपनी मातृभाषा के शब्दों का प्रयोग करती है. आप क्या करेंगे? - लक्ष्य भाषा के शब्द का प्रयोग करते हुए सहजता से उसके वाक्य को दोहराएँगे.

64. भाषा की कक्षा में यह जरूरी है कि - भाषिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी को पीछे न छोड़ा जाए.

65. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का उद्देश्य है - भाषा की बारीकी और सौन्दर्यबोध को समझने की क्षमता का विकास करना.

66. भाषा शिक्षण में पाठ्य पुस्तकों के अतिरिक्त कौन-सा सबसे कम प्रभावशाली है? - प्रश्नों के उत्तर लिखना

67. किसी भी भाषा पर अधिकार प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. - उस भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करना.

68. समावेशी कक्षा में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा विकास की स्पष्ट समझ करने में भाषा शिक्षक के रूप में आपकी मुख्य जिम्मेदारी नहीं है. - बच्चों का आकलन करते समय अति उदार बनना.

69. पढ़ने की संस्कृति के विकास के क्रम में ____ पठन को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है. - वैयक्तिक.

70. भाषा की पाठ्य पुस्तक में सबसे महत्त्वपूर्ण पक्ष है. - पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन.

71. विद्यालय के बाहर का जीवन और वहाँ प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भाषा सीखने के लिए आवश्यक प्रेरणा देते हैं क्योंकि. - समृद्ध भाषिक परिवेश मिलता है।.

72. पहली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले आमतौर पर बच्चे - स्व-अभिव्यक्ति जानते हैं.

73. सुरभि अक्सर ड़ वाले शब्दों को गलत तरीके से उच्चारित करती है, आप क्या करेंगे?. - उसे ड़ वाले शब्दों की सूचना पढ़ने एवं बोलकर अभ्यास करने के लिए लेंगे.

74. प्राथमिक स्तर पर पड़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है. - अर्थ का निर्माण.

75. भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है - बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास.

76. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे बहुत कुछ लेकर विद्यालय आते हैं, जैसे-अपने अपने अनुभव, दुनिया को देखने का अपना दृष्टिकोण आदि।. - भाषा.

77. बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं है. - कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना.

78. भाषा की कक्षा में यह जरूरी है कि - स्वयं भाषा-शिक्षक की भाषा प्रभावी हो.

79. भाषायी क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है. - पहले उदाहरण प्रस्तुत करना.

80. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने को प्रभावित करता. - शिक्षक का भाषा शिक्षण सम्बन्धी रवैया.

81. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण के लिए क्या अपेक्षित नहीं है? - सुनकर शब्दांश दोहराने की क्षमता का विकास.

82. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण में सर्वोपरि महत्वपूर्ण सामग्री है.- बाल साहित्य.

83. उच्च प्राथमिक स्तर पर बहुभाषिक कक्षा में बच्चों की भाषा. - एक संसाधन है.

84. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा की समावेशी कक्षा का स्वरूप निर्धारित करने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है - शिक्षण प्रक्रिया.

85. भाषा सीखने में सामाजिक अन्तः क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है। इस कथन का सम्बन्ध ____ से है। - वाइगोत्सकी.

86. उच्च प्राथमिक स्तर पर समझकर पढ़ने के सन्दर्भ में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. - किसी लिखित सामग्री का निहितार्थ समझना.

87. व्याकरण की समझ को सन्दर्भपरक प्रश्नों के माध्यम में आँकना . - पूर्णतः उचित है.

88. उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों की हिन्दी भाषा की क्षमता के आकलन में प्रकार्य परक पक्ष पर बल देने का आशय है. - भाषा प्रयोग पर बल देना

89. भाषा सीखने की कौन-सी विधि मातृ भाषा को मध्यस्थ बनाए बिना दूसरी भाषा को सीखने में सहायक होती है?-प्रत्यक्ष विधि.

90. भाषा-शिक्षण में खेल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान होता है. - क्योंकि-खेल भाषा को विस्तार देते हैं।.

91. पाठ के अन्त में अभ्यास और गतिविधियों का उद्देश्य-नहीं है. - प्रश्नों के उत्तर सरलता से याद करवाना.

92. पठन-पाठन के अन्त में ऐसे अभ्यास एवं गतिविधियाँ जो - बच्चों को स्वयं कुछ करने और सीखने का अवसर प्रदान करें.

93. भाषा शिक्षण में बालक में मौखिक कौशल के विकास के लिए ____ सबसे कम महत्वपूर्ण है।. - प्रश्नों के उत्तर पूछना.

94. भाषा सीखने में मातृ भाषा का व्याघात . - आंशिक रूप से होता है

95. भाषायी कौशलों के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है? - भाषायी कौशल एक साथ सीखे जाते हैं, क्रम से नहीं.

96. भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियों के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य नहीं है? - भाषा सीखने में होने वाली त्रुटियाँ स्थायी होती हैं।.

97. एक प्राथमिक शिक्षक के रूप में आप सतत और व्यापक आकलन करते समय किसे सर्वोपरि मानते हैं? - बच्चों द्वारा विभिन्न संदर्भों में भाषा की क्षमता.

98. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पठन-क्षमता का आकलन करने में किस प्रकार की सामग्री सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?- बाल साहित्य की कोई संवादात्मक कहानी.

99. पहली और दूसरी कक्षा में भाषा शिक्षण के साथ ही कला शिक्षा को समेकित करने का उद्देश्य नहीं है. - बच्चों के लेखन में परिपक्वता लाना.

100. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की घर की भाषा को अपनी कक्षा में स्थान देना जरूरी है, क्योंकि घर की भाषा - बच्चे की भाषायी पूँजी है।.

101. भाषा सीखने-सिखाने के संदर्भ में गृहकार्य का उद्देश्य होता है - सीखने को विस्तार देना .

102. उच्च प्राथमिक स्तर पर कहानी, कविता पढ़ने के बाद यह जरूरी है कि बच्चे. - उन्हें अपने अनुभव संसार से जोड़ सकें.

103. प्लेटों का यह कथन कि बच्चा बड़ों के बीच एक विदेशी की तरह होता है किस भाषिक सचाई की ओर संकेत करता है? - बच्चे अपनी भाषा में बोलते हैं, जिसे बड़े सही-सही नहीं समझ पाते .

104. भाषा की कक्षा में कहानिया - विभिन्न प्रकार की भाषायी संरचनाएँ और चिन्तन की सम्भावनाएँ लिए होती है।.

105. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के अनुसार कौन सा कथन सही है? - भाषा-शिक्षण एक प्रकार से अन्य विषयों की कक्षाओं में भी मौजूद रहता है .

106. भाषा कौशलों के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है? - सभी कौशल एक-दूसरे के साथ अन्तः सम्बन्धित होते हैं.

107. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा की पाठ्य पुस्तक में विविध प्रकार की साहित्यिक रचनाओं के समावेश का मुख्य उद्देश्य यह है. - विभिन्न प्रकार की साहित्यिक विधाओं की भाषायी संरचनाओं से परिचित होने का अवसर देना.

108. रश्मि अपनी कक्षा को बाहर मैदान में ले जाती है और पर्यावरण पर आधारित कविता-पाठ का कार्य करती है रश्मि का उद्देश्य है. - मैदान के प्राकृतिक वातावरण के साथ सामंजस्य एवं सम्बन्ध स्थापित करते हुए कविता को समझने का अवसर देना है।.

109. भाषा में आकलन करने के बाद महत्वपूर्ण सोपान होगा. - आकलन से प्राप्त आँकड़ों के आधार पर बच्चों के अभिभावकों से विचार-विमर्श करना.

110. विद्यालय में एक से अधिक भाषाओं का शिक्षण. - बहुभाषिकता और राष्ट्रीय सद्भाव का प्रसार करता है .

111. भाषा शिक्षण की प्रत्यक्ष विधि में. - भाषा-अर्जन की स्वाभाविक स्थिति का निर्माण होता है.

112. भाषा में रचनात्मक आकलन का सर्वाधिक बेहत उदाहरण है. - बच्चे को अपने खट्टे-मीठे अनुभव लिखने के लिए कहना.

113. चॉम्पकी के अनुसार ____ के कारण बच्चे भाषा सीखते है - भाषा-अर्जन क्षमता

114. भाषा शिक्षण में अनिवार्य है - समग्रतावादी दृष्टिकोण

115. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की भाषा का आकलन करते समय - उनकी क्षमता और सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए.

116. प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम - बच्चे की मातृभाषा होना चाहिए.

117. बच्चे प्रारंभ से ही - बहुभाषिक होते हैं.

118. प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तकों का निर्माण करते समय आप किस बिन्दु पर विशेष ध्यान देंगे? - हिन्दी भाषा के वैविध्यपूर्ण रूप शामिल हों.

119. चॉम्स्की के अनुसार कौन-सा कथन सही है? - बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है।.

120. पाठ के अंत में अभ्यास और गतिविधियाँ देने का उद्देश्य है. - बच्चों को अभिव्यक्ति के अवसर देना.

121. भाषा अर्जित करने की प्रक्रिया में किसका महत्व सर्वाधिक है? - समाज का

122. भाषा-शिक्षण में पाठ्य पुस्तक - साधन है.

123. एक समावेशी कक्षा में भाषा-शिक्षक को किस बिन्दु को सबसे अधिक ध्यान रखना चाहिए? - विविध प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री का उपयोग करना।.

124. भाषा में आकलन की प्रक्रिया - सीखने-सिखाने के दौरान भी चलती है।

125. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का उद्देश्य यह है कि. - बच्चे विभिन्न स्थितियों में भाषा का प्रभावी प्रयोग कर सकें।.

126. भाषा अर्जित करने में वाइगोत्स्की ने किस पर सबसे अधिक बल दिया है? - समाज में होने वाले भाषा प्रयोगों पर.

127. पढ़ना सीखने की प्रक्रिया में किसकी भूमिका सर्वाधि महत्वपूर्ण है? - बाल साहित्य के सार्थक प्रयोग की.

128. बच्चे की भाषा का आकलन करने के लिए सबसे उचित तरीका क्या है? - बच्चों के भाषा प्रयोग का अवलोकन करना।.

129. प्राथमिक स्तर पर एक भाषा शिक्षक से सर्वाधिक अपेक्षित है. - कक्षा और कक्षा के बाहर बच्चों को भाषा प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना।.

130. भाषा सीखने-सिखाने के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? - बच्चे स्कूल आने से पूर्व ही भाषायी पूँजी से लैस होते हैं।.

131. प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने की सर्वश्रेष्ठ विधि है. - बच्चों को भाषा का प्रयोग करने के विविध अवसर देना.

132. वाणी और लेखन में मूल अन्तर यह है कि लिखि भाषा ____ स्तर पर देखी जाती है और ____ होती है।. - सचेतन, कालबद्ध.

133. भाषा-कक्षा में समावेशी वातावरण का निर्माण करने के लिए जरूरी है कि. - बच्चों को विविध भाषाओं को पढ़ाया जाए.

134. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण का सर्वाधिक सम्बन्ध है. - हिन्दी की व्याकरणिक व्यवस्था को जानने से.

135. भाषा नियमों द्वारा नियन्त्र का माध्यम है, बल्कि यह हमारी सोच को भी निर्मित करती है।. - सम्प्रेषण.

136. पूनम अपने विद्यार्थियों को पढ़ाते समय दृश्य सामग्री का प्रयोग करती है - इसका प्रमुख कारण है वह कक्षा के-सभी बच्चों की रुचि का ध्यान रखती है.

137. कक्षा आठ के बच्चों का सतत् आकलन करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण है. - भाषा प्रयोग की क्षमता.

138. बच्चे की भाषा समाज के साथ सम्पर्क का ही परिणाम है। यह विचार किसका है? - वाइगोत्स्की.

139. भाषा अर्जित करने की स्थिति में बच्चे - भाषिक नियमों को स्वाभाविक रूप से ग्रहण करते हैं.

140. रमेश सातवीं कक्षा में पढ़ता है, वह सामान्य बातचीत में ठीक है, लेकिन पढ़ते समय वह बार-बार अटकता है। यह सम्भवतः ____ से ग्रस्त है।. - डिस्ग्राफिया .

141. कविता-कहानियों पर चर्चा करने एवं प्रश्न पूछने का उद्देश्य . - कल्पनाशीलता का पोषण करना मात्र है.

142. भाषा का अस्तित्व एवं विकास के बाहर नहीं हो सकता।. - समाज.

143. किसी समावेशी कक्षा में कौन-सा कथन भाषा शिक्षण के सिद्धांतों के अनुकूल है? - बच्चे समृद्ध भाषिक परिवेश में सहज रूप से स्वतः भाषा में सुधार कर सकते हैं.

144. प्राथमिक स्तर की कक्षा में भिन्न-भिन्न प्रान्तों के अलग अलग भाषा बोलने वाले बच्चों का नामांकन हुआ है, ऐसी स्थिति में भाषा की कक्षा बच्चों के भाषायी विकास के सन्दर्भ में - जटिल चुनौती के रूप में सामने आती है.

145. पहली कक्षा की भाषा अध्यापिका अपने एक विद्यार्थी के भाषायी विकास के सम्बन्ध में चिन्तित है, क्योंकि. -  विद्यार्थी को घर पर बात करने के बहुत कम अवसर मिलते हैं।.

146. बच्चों के बोलने सीखने के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही है? - कहने-सुनने के अधिक-से-अधिक अवसर मिलने पर बच्चे बोलना सरलता से सीखते हैं.

147. विद्यालय/कक्षा में समृद्ध भाषायी परिवेश से तात्पर्य है. - बोलने-सुनने, पढ़ने-लिखने के अधिक-से-अधिक अवसर.

148. अपने विद्यार्थियों के भाषा सम्बन्धी क्रमिक विकास का आकलन करने के लिए आपकी निर्भरता मुख्य रूप से किस पर है? - पोर्टफोलियो के अवलोकन पर.

149. आपके विद्यार्थी पाठ में आए नवीन/अपरिचित शब्दों के अर्थ जान सकें, इसके लिए आप - पाठ के सन्दर्भ में अर्थ समझने की स्थिति पैदा करेंगी.

150. अर्वाचीन शब्द का विलोम होगा - प्राचीन

151. मेरी भव बाधा हरी, राधा नागरि सोय। जा तन की झाँई परै, स्याम हरित दुति होय ॥ उपर्युक्त दोहे में कौन-सा अलंकार है? - श्लेष रूपक .

152. गौशाला में कौन-सा समास है? - तत्पुरुष.

153. देशभक्ति में कौन-सा समास है? - तत्पुरुष.

154. प्रागैतिहासिक में किस उपसर्ग का प्रयोग है? - प्राक.

155. तुलसीदास किसकी कविता है? - सूर्यकांत त्रिपाठी निराला.

156. बहिष्कार
का संधि विच्छेद क्या है - बहिः +कार.

157. वैदेही वनवास किसकी रचना है? - अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध.

158. निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए - पहिया.

159. अलंकार में किस उपसर्ग का प्रयोग है? - अलम्.

160. विश्लेषण शब्द का विलोम होगा - संश्लेषण.

161. ऊष्म व्यंजन कौन से हैं?- श ष स ह.

162. अत्यधिक का विलोम क्या है? - अत्यल्प.

163. ऋत का विलोम क्या है? - अनृत.

164. संकल्प शब्द में उपसर्ग बताइए - सम्.

165. मुझसे खड़ा भी हुआ नहीं जाता। इस वाक्य का वाच्य होगा - भाववाच्य.

167. माता-पिता को बच्चों की सही शिक्षा के बारे में जानना क्यों जरूरी है? - जिससे बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके।.

168. समाज और सत्ता किसके प्रति सजग नहीं है. - घर बसाने की शिक्षा देने वाली शाला खोलने के प्रति.

169माता-पिता शब्द युग्म है. - सार्थक शब्द-युग्म.

170. प्र उपसर्ग से बनने वाला शब्द समूह है. - प्रभाव, प्रदेश प्रपत्र.

171. वसुधा का समानार्थी? - वसुंधरा.

172. बच्चों की मौखिक भाषा का सतत आकलन करने का सबसे बेहतर तरीका है. - विभिन्न संदर्भों में बातचीत.

173. भाषा में सतत और व्यापक आकलन का उद्देश्य है. - भाषा के मौखिक और लिखित रूपों के प्रयोग की क्षमता का आकलन.

174. भाषा-कक्षा में विभिन्न दृश्य-श्रव्य साधनों का उपयोग का उद्देश्य नहीं है. - विद्यालय प्रमुख के निर्देशों का पालन करना।.

175. पाठ्य पुस्तक की भाषा - बच्चों की घर व समुदाय की भाषा से मिलती-जुलती होने चाहिए।.

176. प्राथमिक स्तर पर भाषा-सिखाने से तात्पर्य है. - भाषा का प्रयोग सिखाना।.

177. घर की भाषा और विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषा. - समान हो सकती है।.

178. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है - भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना.

179. विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी प्रयुक्तियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाना चाहिए। इस कथन में प्रयुक्ति से तात्पर्य है।. - विशिष्ट भाषा प्रयोग.

180. भाषा-शिक्षण की किस विधि में मातृभाषा को मध्यस्थ नहीं रखा जाता? - अनुवाद विधि.
181. भाषा शिक्षण के सन्दर्भ में किसी शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. - भाषा प्रयोग के अधिक अवसर प्रदान करना.

182. सतत् आकलन का उद्देश्य यह जानना है कि. - बच्चों ने कितना सीखा है ?

183. जब शिक्षिका पूछती है कि हम भी सफल होंगे इस वाक्य में भी लगने से अर्थ में क्या अन्तर आता है? - तो इसका आशय है कि शिक्षिका बच्चों को भाषा की बारीकियों को समझाना चाहती है.

184. हिन्दी भाषा के शिक्षक के रूप में आपके लिए सबसे कम महत्वपूर्ण है. - संवैधानिक मूल्यों की जानकारी.

185. इनमें से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा शिक्षण का उद्देश्य नहीं है? - सुनी गई बातों को ज्यों का त्यों दोहराना.

186. भाषा कौशलों के संबंध में कौन-सा कथन सही है?. - भाषा के कौशल अन्तः सम्बन्धित होते है.

187. भाषा और ____ का एक उत्तम साधन है।.- सोचने, महसूस करने, चीजो से जुड़ने.

188. भाषा सीखने का व्यवहारवादी दृष्टिकोण ____ पर बल देता है। - अनुकरण.

189. नासिरा पढ़ते समय अनेक बार अटकती है। उसे पढ़ने में कठिनाई होती है। उसकी समस्या सम्बन्धित है। - डिस्लेक्सिया.

190. वाइगोत्स्की के विचारों पर आधारित कक्षा में सबसे अधिक बल दिया जाता है। - परस्पर अन्तः क्रिया पर.

191. हमारी कक्षाओं में बच्चे भिन्न-भिन्न भाषिक पृष्ठभूमि से आते हैं, अतः - उनकी भाषाओं को भी कक्षा में सम्मान देना अनिवार्य है।.

192. इनमें से प्राथमिक स्तर पर भाषा - आकलन का सर्वाधिक उचित तरीका है - बच्चों को चित्र-वर्णन और प्रश्न पूछने के अवसर देना.

193. कौन-सा प्रश्न बच्चों की भाषा क्षमता का सही आकलन करेगा? - यदि तुम आम बेचोगे तो उसके कितने दाम लोगे और क्यों ?

194. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए बाल साहित्य के चयन का मुख्य आधार क्या होना चाहिए? - रोचक विषय-वस्तु.

195. कक्षा आठ के बच्चों के लिए साहित्य का चयन करते समय आपके लिए क्या जानना सर्वाधिक जरूरी है? - बच्चों की मनोवैज्ञानिक विशेषताएँ और भाषा प्रयोग की क्षमता.

196. नाटक, सिनेमा, परिचर्चा, वाद-विवाद आदि बच्चों की __,__ व ____ स्वाभाविक एवं प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता का विकास करने में मदद करते हैं।- स्वतन्त्र, मौखिक, लिखित.

197. हमारे अनुभवों को आकार देने में भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसका शैक्षिक निहितार्थ यह है कि भाषा की कक्षा में - बच्चों को विविध सन्दर्भों में अनुभव करने, विविध आधार पर अनुभवों से स्वयं को जोड़ने के अवसर दिए जाएँ.

198. मुदिता आठवीं कक्षा में हिन्दी भाषा पढ़ाती है। कविता के भाव के बारे में बातचीत करते समय आप उन्हें किस बात के प्रति सचेत रहने की सलाह देंगे? - कविता का एक निश्चित अर्थ नहीं हो सकता.

199. हिन्दी भाषा का आकलन करते समय पोर्टफोलियो बच्चों के बारे में यह बताता है कि. - क्रमशः उनकी प्रगति किस प्रकार हो रही है?

200. किस साहित्यिक विधा को पढ़ाते समय आप सस्वर पठ पर अनिवार्यतः बल देंगे? - एकांकी
इस Blog का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को अधिक से अधिक जानकारी एवं Notes उपलब्ध कराना है, यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्रित किया गया है।