समायोजन का अर्थ व परिभाषा | Adjustment

गेट्स व अन्य - "असमायोजन, व्यक्ति और उसके वातावरण में असन्तुलन का उल्लेख करता है।"

definition-of-adjustment
Adjustment

समायोजन का अर्थ व परिभाषा

एक छात्र अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना अपना लक्ष्य बनाता है, पर दूसरे छात्रों की प्रतियोगिता और अपनी कम योग्यता के कारण वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल होता है। इससे वह निराशा और असन्तोष, मानसिक तनाव और संवेगात्मक संघर्ष का अनुभव करता है। ऐसी स्थिति में वह अपने मौलिक लक्ष्य को त्यागकर अर्थात् अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अपनी असफलता के प्रति ध्यान न देकर वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करना अपना लक्ष्य बनाता है। 

अब यदि वह अपने इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है, तो वह अपनी परिस्थिति या वातावरण से 'समायोजन' कर लेता है। पर यदि उसे सफलता नहीं मिलती है, तो उसमें 'असमायोजन' उत्पन्न हो जाता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए परिस्थितियों को अनुकूल बनाना या परिस्थितियों के अनुकूल हो जाना ही समायोजन कहलाता है। यह समायोजन, व्यक्ति अपनी क्षमता, योग्यता के अनुसार करता है।

हम 'समायोजन' और 'असमायोजन' के अर्थ को अधिक स्पष्ट करने के लिए कुछ परिभाषाएँ दे रहे हैं।

1. बोरिंग, लैंगफेल्ड व वेल्ड - "समायोजन वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा प्राणी अपनी आवश्यकताओं और इन आवश्यकताओं की पूर्ति को प्रभावित करने वाली परिस्थितियों में सन्तुलन रखता है।"

2. गेट्स व अन्य - "समायोजन निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने और अपने वातावरण के बीच संतुलित सम्बन्ध रखने के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन करता है।"

3. गेट्स व अन्य - "असमायोजन, व्यक्ति और उसके वातावरण में असन्तुलन का उल्लेख करता है।"

इन परिभाषाओं से स्पष्ट है कि समायोजन निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। साथ ही व्यक्ति, परिस्थिति तथा पर्यावरण के मध्य अपने को समायोजित करने के लिये अपने व्यवहार में परिवर्तन करता है। अतः समायोजन की संतुलित दशा कहा गया है।

समायोजन के लक्षण

समायोजन करने वाले व्यक्ति में ये लक्षण पाये जाते हैं
1. परिस्थिति का ज्ञान, नियंत्रण तथा अनुकूल आचरण ।
2. संतुलन।
3. पर्यावरण तथा परिस्थिति से लाभ उठाना।
4. समाज के अन्य व्यक्तियों का ध्यान।
5. संतुष्टि एवं सुख।
6. सामाजिकता, आदर्श चरित्र, संवेगात्मक रूप से अस्थिर, संतुलित तथा दायित्वपूर्ण।
7. साहसी एवं समस्या समाधान युक्त।
इसीलिये गेट्स ने कहा है - समायोजित व्यक्ति वह है जिसकी आवश्यकतायें एवं तृप्ति सामाजिक दृष्टिकोण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की स्वीकृति के साथ संगठित हों।

Founder, This blog gathers valuable resources, reviews, and guides to help you explore the world of knowledge. Whether you're a student, educator, or book lover, you'll find engaging and informative articles to enhance your learning journey. Stay connected for the latest updates in education and literature!