भारत के पड़ोसी देश | bharat ke padosi desh

bharat ke padosi desh- पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, मालदीव
bharat-ke-padosi-desh
भारत के पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश : भारत से लगे पड़ोसी देशों की संख्या 9 है, और इस टोपिक से कम से कम 1 प्रश्न लगभग हर परीक्षा में पूछ लिया जाता है। इसलिये हमने इस पोस्ट में भारत के पड़ोसी देश (bharat ke padosi desh) से सम्बंधित तथ्यों को सामिल करने की कोशिश की है, साथ ही इस topic से सम्बंधित प्रश्नो का संग्रह भी किया है उम्मीद है आप लोगों को यह पसंद आएगा।

भारत के पड़ोसी देश (Oneliner)

  • भारत के कुल पड़ोसी देशों की संख्या है।  9 (7- स्थलीय  और 2 जलीय)
  • स्थलीय सीमा से लगे 7 पड़ोसी देश है।  पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा म्यांमार
  • जलीय सीमा से लगा दो देश है।  श्रीलंका एवं मालद्वीव (अवस्थिति - हिन्द महासागर)
  • जल एवं स्थल सीमा से लगे पड़ोसी देश है।  3 (बांग्लादेश, म्यांमार एवं पाकिस्तान)
  • भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश है।  भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान
  • भारत को श्रीलंका से अलग करता है।  पाक जलडमरूमध्य एवं मन्नार की खाड़ी
  • भारत की सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय स्थल सीमा किसके साथ है।  बांग्लादेश
  • भारत की सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय स्थल सीमा किसेके साथ है।  अफगानिस्तान
  • तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा राज्य कौन सा है।  त्रिपुरा
  • भारत का निकटतम समुद्री पड़ोसी देश है।  श्रीलंका (दूसरा - इंडोनेशिया)
  • इंडोनेशिया के सुमात्रा तथा ग्रेट निकोबार द्वीप को अलग करता है।  ग्रेट चैनल
  • भारत के पूर्व में स्थित पड़ोसी देश है।  बांग्लादेश एवं म्यांमार
  • भारत के पश्चिम में स्थित देश है।  पाकिस्तान
  • भारत के उत्तर में स्थित पड़ोसी देश है।  नेपाल, भूटान एवं चीन
  • भारत के दक्षिण में स्थित देश है।  श्रीलंका
  • अफगानिस्तान की सीमा से लगा एक मात्र केन्द्र शासित राज्य है।  लद्दाख
  • भारत-पाकिस्तान की बीच की सीमा रेखा क्या कहलाती है। ➤ रेडक्लिफ रेखा (निर्धारण - 15 अगस्त 1947 को, Sir C. J.  रेडक्लिफ द्वारा)
  • भारत-चीन के बीच की सीमा रेखा क्या कहलाती है।  मैकमोहन रेखा (निर्धारण-27 अप्रैल, 1914 को, शिमला में)
  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा  डूरण्ड रेखा (निर्धारण 1896 में) 
  • पड़ोसी देश की सीमा से जुडे भारतीय राज्यों की कुल संख्या है  16
  • भारत का वह भू-भाग जो पाकिस्तान के कब्जे में है  पाक अधिकृत कश्मीर (POK)
  • भारत एवं पाकिस्तान के बीच की युद्ध विराम रेखा  नियंत्रण रेखा (L.O.C.)
  • नियंत्रण रेखा का निर्धारण कब हुआ था  1972 में शिमला समझौता के तहत
  • केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में भारत अधिकृत एवं चीन अधिकृत क्षेत्र है  अक्साई चीन
  • आदम का पुल कहा स्थित है  भारत तथा श्रीलंका के मध्य
  • तीन बीघा कॉरिडोर किसको जोड़ता है  भारत तथा बांग्लादेश को

भारत के पड़ोसी देशो की सूची

पड़ोसी देशसीमावर्ती राज्य
पाकिस्तानजम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, गुजरात और राजस्थान
अफ़ग़ानिस्तानलद्दाख
चीनलद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश
नेपालसिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
भूटानअरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल
बांग्लादेशपश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम
म्यांमारअरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड
श्रीलंका (समुद्री सीमा)भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पूर्व में, हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र
मालदीव (समुद्री सीमा)दक्षिण एशिया, भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र

Advantages of Oneliner

  • Quick Revision में सहायक ।
  • Exam time में बहुत helpful साबित होता है ।
  • समय बचता है ।
  • भटकाव से बचता है ।

इस Blog का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को अधिक से अधिक जानकारी एवं Notes उपलब्ध कराना है, यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से एकत्रित किया गया है।

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment
© Only I Win. All rights reserved. Developed by Jago Desain