भारत का परिचय (Introduction of India)
भारत देश की विश्व में स्तिथि क्या है भारत का क्षेत्रफल, तथा जनसंख्या आदि सभी की जानकारी संक्षेप में देखने को मिल जाएगा आपको बता दे की परीक्षा में भारत का परिचय विषय से प्रश्न ज़रूर पूछ लिए जाते है इस दृष्टि से ये टोपिक महत्वपूर्ण हो जाता है। अतः इस पोस्ट में भारत का परिचय एक नज़र में दिखाने की कोशिश की गयी है। इस तरह के पोस्ट बनाने का उद्देश्य सिर्फ़ इतना है की विद्यार्थियों का समय बचाया जा सके और कम समय के अधिक जारनकारी दी जाए, तो चलिए देखते है-
भारत का परिचय एक नज़र में
- भारत किस गोलार्द्ध स्थिति है?- उत्तरी गोलार्द्ध एंव पूर्वी देशांतर
- भारत देश की आकृति कैसी है? - चतुष्कोणीय
- भारत की राजधानी - दिल्ली
- भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है? - 32,87,263 वर्ग किमी.
- पूरे विश्व के क्षेत्रफल का भारत का प्रतिशत - 2.42%
- क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन सा स्थान है? - 7 वाँ
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत से 6 बड़े देश है - रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया।
- भारत की कुल जनसंख्या कितनी है? - 121.08 करोड़
- जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है? - दूसरा
- भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? - हिन्दी
- भारत में सबसे बड़ा जनजाति - भील (दूसरा- गोंड)
- भारत की अक्षांशीय स्थिति है - 8°4' - 37°6' उत्तरी अक्षांश
- भारत की देशान्तरीय स्थिति - 68°7' - 97°25' पूर्वी देशान्तर
- भारत की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई - 3,214 किमी.
- और पूरब से पश्चिम की लम्बाई - 2,933 किमी.
- भारत का पूर्वी बिन्दु क्या कहलाता है? - कीबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
- भारत का पश्चिमी बिन्दु क्या कहलाता है? - गौरमोता/गुहारमोती
- भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु क्या कहलाता है? - इंदिरा कॉल (लद्दाख)
- मुख्य भूमि का दक्षिणी बिन्दु - कन्याकुमारी
- सबसे दक्षिणतम बिन्दु - इंदिरा प्वाइंट वा पिगमिलियन प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
- दक्षिणी बिन्दु की भूमध्य रेखा से दूरी - 876 किमी.
- भारत की कुल स्थल सीमा की लम्बाई - 15.200Km
- मुख्य भूमि के तट की तट की लम्बाई - 6100 Km
- द्वीपों सहित तटीय लंबाई - 7516.6 Km
- भारतीय मानक समय भारत के किस राज्य से होकर गुजरती है : 82.5° पूर्वी देशान्तर रेखा (प्रयागराज के नैनी उ० प्र०)
- 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है - 3 राज्यों से
- भारतीय मानक समय तथा ग्रीनवीच समय के बीच कितने घंटे अंतर(आगे) है - 5 घंटा 30 मिनट
- भारतीय राज्यों की कुल संख्या - 28
- केन्द्रशासित प्रदेशों की कुल संख्या - 8
- सर्वाधिक राज्यों की सीमा को छूने वाला राज्य - उत्तर प्रदेश (8 राज्यों को)
- समुद्र तट से लगे राज्यों की संख्या- 9
- सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य - गुजरात
- सबसे छोटी तट रेखा वाला राज्य - गोवा
- भारत की प्रादेशिक जल सीमा कितनी है? - 12 समुद्री मील
- 1 समुद्री मील बराबर कितना होता है - 1.852 किमी.
- भारत के मध्य से गुजरने वाली कौन सी रेखा है? - कर्क रेखा
- कर्क रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है - 8 राज्यों से (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, झारखंड, प० बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम)
- सर्वाधिक नगरीकृत राज्य वाला राज्य - महाराष्ट्र
- न्यूनत्तम नगरीकृत राज्य वाला राज्य - हिमाचल प्रदेश
- सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य है - मध्य-प्रदेश
- सबसे न्यूनत्तम वनाच्छादित राज्य कौन सा है - हरियाणा
- भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला राज्य - मासिनराम (मेघालय)
- भारत का न्यूनत्तम वर्षा वाला राज्य - लेह (लद्दाख)
- भारत का सबसे प्राचीन पर्वत - अरावली