Maths Pedagogy Questions in Hindi for CTET Part -2

1. गणित सार संग्रह नामक पुस्तक के लेखक है - महावीराचार्य 2. गणित विषय का सबसे अधिक सह-संबंध होता है - विज्ञान के साथ
 

1. गणित सार संग्रह नामक पुस्तक के लेखक है - महावीराचार्य

2. गणित विषय का सबसे अधिक सह-संबंध होता है - विज्ञान के साथ

3. किसी गणितज्ञ के कार्यों की प्रशंसा करना किस मूल्य से संबंधित है - सौंदर्यात्मक मूल्य

4. गणित की कुल कितनी शाखाएँ है? - तीन (अंक गणित, बीज गणित, रेखा गणित)

5. गणित विषय की पाठ्यपुस्तकें किस विधि पर आधारित होकर लिखी जाती है? - विश्लेषण

6. गणित के सन्दर्भ में, ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय में आने वाले बच्चों के लिए उपुक्त कथन है? - उनके पास मौखिक गणितीय परम्पराओं और ज्ञान की प्रचुरता पायी जाती है।

7. गणितीय निष्कर्ष सर्वमान्य होते हैं क्योंकि - ये तर्क पर आधारित है। 

8. अंकगणित की चार मूलभूत संक्रियाएँ हैं - योग, व्यवकलन, गुणा और भाग

9. गणितीय अधिगम के वांछित मूल्यांकन अभ्यास पर प्रकाश डालता है - विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए वार्तालाप करना और एकेक विचार-विमर्श करना भी लाभदायक हो सकता है।

10. कुहक गणित ग्रन्थ की रचना किसने की थी? - ब्रह्मगुप्त

11. किसी विधि के अन्तर्गत यह निर्धारित किया जाता है कि पूरे अध्याय में कितने शीर्षकों के अन्तर्गत व कितने कालांशो एवं किस-किस दिन पढ़ाना है - इकाई योजना विधि (नियोजन का सिद्दांत)

12. संश्लेषण विधि के संदर्भ में है -
  • यह रटने की विधि है।
  • यह एक वैज्ञानिक विधि है
  • इसमें समय व शक्ति दोनों कम लगते हैं।  
13. विद्यार्थियों को कम से कम बताना चाहिए और उन्हें अधिक से अधिक स्वयं सोचकर समाधान निकालने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह सिद्धान्त लागू होता है - ह्यूरिस्टिक विधि में (खोज एवं अनुसंधान विधि - हर्बर्ट)

14. चतुर्भुज की रचना हेतु आवश्यक उपकरण या सामग्री क्या होनी चाहिए? - पैमाना, कम्पास, पेन्सिल

15. ज्यामितीय समझ को विकसित करने के लिए आवश्यक श्रेणी क्रम है - मानसिक चित्रण, विश्लेषण, अनौपचारिक निगमन, औपचारिक निगमन

16. कक्षा-2 के कुछ विद्यार्थियों को हासिल वाले दो अंकों की संख्याओं के जोड़ में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का कारण है - पुनर्समूहीकरण की प्रक्रिया का अभाव ।

17. रेखागणित में एक रेखा पर लम्ब को निम्नलिखित में से किस संकेत चिह्न से दर्शातें हैं? - ⊥ लंब [Perpendicular]

18. एक विद्यार्थी बीजणित की उन शाब्दिक समस्याओं को हल नहीं कर पाता है, जिसमें स्थानांतरण सम्मिलित होता है। सर्वोतम उपचारात्मक योजना है - विकल्प विधि से समानता प्रत्यय को समझाना।

19. गणित की वह शाखा जिसके अन्तर्गत हम आकृतियों या आकारों का अध्ययन करते है। - ज्यामितीय शाखा

20. कक्षा- 4 का विद्यार्थी 392 को तीन सौ बानवे पढ़ता है, लेकिन 30092 लिखता है। यह शिक्षक के लिए किस ओर संकेत करता है - विद्यार्थी ध्यान से सुनता है लेकिन स्थानीय मान की समझ स्थापित नहीं कर पाया है।

21. कक्षा में गणितीय वार्तालाप को प्रोत्साहित करने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य है? - गणितीय विवरणों के बारे में बात करते हुए उनका उपयोग करते समय बच्चों को एक सटीक भाषा का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए।

22. सभी अध्यापकों को शुद्ध गणितीय शब्दावली के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाता है और विद्यार्थियों के मध्य शुद्ध शब्दावली उपयोग हेतु बढ़ावा देती है, इस शब्दावली को किस रूप में जाना जाता है - गणित शिक्षण में भाषा

23. एक शिक्षक आधार और स्थानीय मान की संकल्पना का विचार करते समय कक्षा में निम्न पहेली का प्रयोग करता है- मैं 8 इकाइयों और 4 इकाइयों से कम हूँ। इस गतिविधि का उद्देश्य है -  विद्यार्थियों को दहाई और इकाई की संकल्पना से परिचित कराना।

24. एक शिक्षक ने कक्षा-8 के विद्यार्थियों को क्षेत्रफल मापन सिखाया, लेकिन कई विद्यार्थी क्षेत्रफल और आयतन की विभिन्न इकाईयों के उपयोग के बीच उलझन में है। विद्यार्थियों में इस तरह के भ्रम का कारण क्या हो सकता है? - अलग-अलग इकाईयों को उनके दैनिक दैनिक जीवन से सम्बन्धित किए बिना सभी को एक साथ बताया गया।

25.आँकड़ों के प्रस्तुतीकरण और आँकड़ों के निरूपण के लिए उपयुक्त है? - 
  • सर्वेक्षण
  • परियोजना
  • समाचार-पत्र रिपोर्ट
26. एक ऐसी योजना जो यह जानने का प्रयास करती है कि विद्यार्थी कितना समझे है, और इससे आधार पर यह तय किया जा सके कि प्रत्येक की व्यक्तिगत अथवा वर्ग की आवश्यकता के अनुसार भविष्य का शिक्षण तय हो सके, कहलाता है - निदानात्मक आकलन

27. गणितीय उपकरण उल्लेख करते हैं - परिकलन यंत्र, रेखक, इंच टेप, चाँदा, कम्पास आदि।

28. रेखीय अभिक्रमित अनुदेशन के पद में निश्चित रूप से पढ़ाई जाने वाली विषय वस्तु है - शिक्षण पद

29. यदि आप गणित के अध्यापक हैं, तो मन्दबुद्धि छात्रों के स्तर में सुधार लाने हेतु उपयोगी परीक्षा पद्धति है - निदानात्मक परीक्षण

30. कक्षा-IV की ज्यामितीय कक्षा में अध्यापक ने विद्यार्थियों को 30° 60° तथा 90% माप के कोणों की रचना व उनके विभाजन करने का प्रदर्शन किया। उसके बाद विद्यार्थियों को 15 और 45° के कोण बनाने को कहा। इस समय यह कार्य अध्यापक का जो प्रायोजन दर्शा रहा है, वह है - दिये गये कार्य को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों की समझ तथा सीखे गये दो कौशलों को समन्वित करने का आकलन।

31. निम्नलिखित में से किसने विचारण की बुद्धि और गणितीय संकल्पनाओं के विकास के बीच एक निकट सम्बन्ध स्थापित किया है - अनुसंधान

32. क्रियात्मक गणित का महत्व है
  • प्रत्यक्ष अनुभव
  • स्वयं करके सीखना
  • अवधारणाओं का स्पष्ट एवं स्थायी होना

33. गणित में लेखन को शामिल करने की एक रणनीति है - अर्थपूर्ण प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध करना

34. संख्या संकल्पनाओं के प्रभावी अध्ययन हेतु, बच्चों को कुछ प्रारम्भिक संकल्पनाएँ ग्रहण करने की आवश्यकता होती है, वह कहलाती है - पूर्ण संख्या संकल्पनाएँ

35. गणित विषय में होने वाली संक्रियाएँ, गणनाएँ एवं सिद्धान्तों का अध्ययन यथार्थ में किस प्रकार की प्रक्रियाएँ है - मानसिक

36. क्षेत्रमिति की इकाई पर आधारित पाठ-योजना में शामिल एक अनुदेशनात्मक उद्देश्य इस प्रकार था शिक्षार्थी गणित के अनुप्रयोग को समझ सकेंगे। यह अनुदेशात्मक उद्देश्य उचित है, - क्योंकि क्षेत्रमिति पर आधारित इकाई के दैनिक जीवन में अनेक अनुप्रयोग है।

37. जब रमेश के सामने शाब्दिक समस्यायें आती है, तो वह प्राय: पूछता है कि मैं जमा (जोड़) करूँ या घटाव (घटाना)? मैं गुणा करूँ या भाग? इस तरह के प्रश्न बताते है कि - रमेश को भाषा समझने में कठिनाई होती है।

38. गणित में प्रश्नों को हल करते समय आँकड़ों की शुद्धता बनाए रखने के लिए हल को लिखा जाता है - ज्ञात तरीके से

39. गणित विषय में बेहतर होने के लिए एक व्यक्ति को निम्न में से क्या आवश्यकता है - अमूर्त चिन्तन एवं तर्क संगत विवेचना द्वारा समस्याओं को बनाने में और उसे सूत्रबद्ध करने की।

40. बीजगणित यथार्थ में है - सामान्य अंकगणित

41. दो पूरक कोण 2 : 3 के अनुपात में है। उनको ज्ञात कीजिए कक्षा VII की एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तक के उपरोक्त प्रश्न का सन्दर्भ यह है कि - उच्चतर श्रेणी का विचार है क्योंकि यह अपेक्षा करता है कि दी हुई जानकारी की व्याख्या की जाए, इसका विश्लेषण किया जाए और इसके प्रयोग से वांछित जानकारी प्राप्त की जाए।

42. समस्या समाधान पद्धति है। - गणितीय बोध भाव, विचारों और तकनीकों के पदानुक्रमिकता के माध्यम से क्रमिक तथा व्यवस्थित दिशा निर्देश

43. गणित के अधिगम के प्रति विद्यार्थी की संवेदनशीलता जागृत करने के लिए प्रभावी उपाय है -
  • विद्यार्थियों को अवधारणाओं से अवगत कराना।
  • विषय सामग्री को अनुभव के क्षेत्र से संबंधित करना।
  • विषय सामग्री से संबंधित छात्रों को प्राप्त पूर्व ज्ञान की जाँच करना 

44. एक शिक्षक को गणित के विषय बेलन और शंकु का क्षेत्रफल पढ़ाना है। शिक्षण का कौशल प्राप्त उद्देश्य होगा  - बेलन और शंकु की आकृति बनाना

45. प्रायोगिक मूल्यांकन द्वारा निम्न में से किस उद्देश्य की पूर्ति होती है - कौशल

46. गणित शिक्षण में निम्नलिखित व्यूह रचनाओं का प्रयोग किया जाता है -
  • चित्राधारित विधा
  • कविता विधा
  • पहेली विधा

47. एक शिक्षिका ने कक्षा में नीचे दिए गए विषय पर वाद विवाद का आयोजन किया -
शून्य अत्यन्त सार्थक अंक है। उसने प्रत्येक बच्चे को उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। - अपनी कक्षा को अधिक अभिव्यक्तिशील और विचारशील बना रही है।

48. मुक्त अन्त वाले प्रश्न की पहचान कीजिए - कोई पाँच संख्याएँ लिखिए, जिनका घन 64 से अधिक हो।

49. यदि कोई विद्यार्थी गणित के सवालों को हल करने के लिए सामान्य से विशेष की ओर का सिद्धान्त लागू करता है, तो वह सवालों को हल करने में किस विधि का प्रयोग कर रहा है - निगमन विधि

50. गणित में लिखित कार्य द्वारा किन उद्देश्यों की पूर्ति की जा सकती है -
  • सीखी गई विषय-वस्तु का लेखा तैयार करना।
  • सीखे गये प्रकरणों, नियमों, सूत्रों, सिद्धान्तों आदि की लिखित रूप में जाँच करना।
  • ऐसी समस्याओं का समाधान तथा गणना कार्य जो कि मौखिक रुप से न किया जा सके।
इसे भी पढ़े - 
Founder, This blog gathers valuable resources, reviews, and guides to help you explore the world of knowledge. Whether you're a student, educator, or book lover, you'll find engaging and informative articles to enhance your learning journey. Stay connected for the latest updates in education and literature!