Maths Pedagogy Questions for CTET Part- 1

बालक के मूल्य/गुणों का विकास होता है - अनुभव तथा प्रशिक्षण द्वार, मूल्यांकन प्रक्रिया को त्रिकोणात्मक रूप में किसने प्रस्तुत किया? - B. S. ब्लूम ने
50 Most Important Maths Pedagogy Questions for CTET State TET in Hindi

Maths-Pedagogy-Questions-for-CTET-Part-1
Maths Pedagogy Questions for CTET Part - 1

 गणित शिक्षाशास्त्र (Maths Pedagogy)

1. गणित वह विज्ञान है जिसमें आवश्यक निष्कर्ष निकाले जाते हैं किसने कहा? - बेंजामिन पियर्स
2. गणित सभ्यता और संस्कृति का दर्पण है, किसने कहा? - होंगबेन
3. किसने गणित को सभी विज्ञानों का सिंहद्वार और कुंजी बताया है? - रोजन बेकन
4. विश्व में सर्वाधिक एक समान रूप से उपयोग में आने वाली भाषा है - गणित की भाषा
5. गणित ऐसा विषय है जो मानसिक शक्तियों को प्रशिक्षित करता है। किसने कहा? - प्लेटो
6. गणित की भाषा का अंग है - संकेत, संख्या संख्यांक चर, सूत्र 
7. गणित की प्रकृति एवं संरचना की विशेषता है - 
  • गणित विषय की विषय वस्तु में सामजस्यता है। 
  • गणित की भाषा सांकेतिक है। 
  • गणित के निष्कर्ष निश्चित एवं तर्कसंगत होते हैं।
8. पाठ्यवस्तु की दृष्टि से गणित की प्रकृति है - सिद्धांत व सूत्र आधारित, सार्वभौमिक, स्पष्ट
9. बालक की तर्कशक्ति का विकास सबसे अधिक किसके द्वारा होता है - गणित
10. किसका गणित शिक्षण में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है - समूह अभ्यास का
11. गणित शिक्षण में चार्ट, रेखाचित्र का प्रयोग बालक के किस कौशल को उत्प्रेरित करता है? - क्रियात्मक कौशल
12. भारतीय गणित के इतिहास का शुभारंभ किस ग्रंथ से होता है? - ऋग्वेद
13. गणित विषय के शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है - गणित विषय के लिये छात्रों की क्षमता का विकास करना
14. गणित शिक्षण में कौशलात्मक उद्देश्य के विशिष्टीकरण का उदाहरण है - गणितीय आकृतियाँ बनाना
15. एक अध्यापक विद्यार्थियों को दो वस्तुओं में तुलना करना, अंतर करना सीखाता है, अध्यापक विद्यार्थियों में किस शैक्षिक उद्देश्य को विकसित करना चाहता है? - अवबोध
16. कौनसी विशेषता गणित की भाषा सीखने के लिये आवश्यक है? - गणित के चिन्ह और अंकन
17. अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन में निहीत है - प्राप्य उद्देश्य
18. व्यावहारिक अंकगणित है- 
  • समय, काम, मजदूरी की गणना करना 
  • खेत-खलिहान के क्षेत्र का माप करना 
  • डाक-टिकटों का लेखा-जोखा रखना
19. गणित के नियम व निष्कर्ष कैसे होते हैं? - वस्तुनिष्ठ एवं सार्वभौमिक
20. क्षेत्रमिति पढ़ाते समय शिक्षक आगे बढ़ने से पहले बोर्ड पर सभी सूत्र लिख देता है। यह तरीका दर्शाता है कि वह किस उपागाम का अनुपालन कर रहा है - निगमन उपागम का
21. कक्षा में एक छात्र बोलने में असहज महसूस करता है? शिक्षक द्वारा बालक को अभिव्यक्ति के अभ्यास के लिए किस प्रकार प्रोत्साहित करना चाहिये? - ऐसे खेलों का आयोजन करना जिसमें बालक बोलना पंसद करें
22. प्रोजेक्ट वह उद्देश्यपूर्ण क्रिया है जिसे लगन के साथ सामाजिक वातावरण में किया जाता है। योजना विधि की यह परिभाषा दी - हेनरी किलपैट्रिक ने
23. गणित शिक्षण हेतु कौन सबसे उपयुक्त विधि है ? - आगमन निगमन विधि
24. किस विधि द्वारा गणित शिक्षण में स्थायी ज्ञान मिलता है? - आगमन विधि
25. कक्षा-कक्ष में गणितीय संक्रियायें हल करते समय एक बालक समझ नहीं पाता की गुणा करना है अथवा भाग? बालक की समस्या है - बालक संक्रियायें नहीं समझता है।
26. किसके बिना गणित के कठिन प्रश्न हल नहीं होते हैं? - धैर्य
27. रेखागणित शिक्षण हेतु सर्वाधिक उपयोगी शिक्षण विधि है - विश्लेषण और संश्लेषण विधि
28. स्कूल से भागने वाले बालक के अध्ययन की सर्वाधिक उपयोगी विधि है - केस स्टडी
29. गणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है - आगमन निगमन विधि
30. किसका प्रशिक्षण विद्यार्थी की मानसिक शक्तियों को विकसित कर व्यक्तित्व को संतुलित एवं नियंत्रित बनाता है? - गणित
31. मूल्यांकन प्रणाली वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा यह पता लगता है कि - 
  • बालकों के व्यवहार में क्या परिवर्तन हुए हैं
  • शिक्षण उद्देश्य किस सीमा तक प्राप्त हुए हैं
  • अधिगम अनुभव कितने प्रभावशाली रहे।
32. प्रमाण से प्रत्यक्ष की ओर किस शिक्षण विधि का शिक्षण सूत्र है? - निगमन विधि
33. गणित शिक्षण से अधिगम निर्योग्यता का आकलन कौनसे परीक्षण द्वारा प्रभावी रूप से कर सकते हैं? - निदानात्मक परीक्षण 
34. गणित विषय में छात्रों में प्रश्नों को शीघ्र एवं शुद्ध हल करने की आदत डालने की श्रेष्ठ विधि है। - लिखित एवं मौखिक अभ्यास करवाना
35. कक्षा कक्ष में शिक्षण अधिगम प्रारम्भ करने से पूर्व कुशल अध्यापक को करना चाहिए - अधिगम अनुकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न करनी चाहिये।
36. उत्तम पाठ्यपुस्तक की विशेषता है -
  • विभिन्न स्थितियों, शर्तों के आधार पर संकल्पना को समझाया गया हो। 
  • अभ्यास कार्य के लिये पर्याप्त मात्रा में अभ्यास प्रश्न हो । 
  • संकल्पनाओं को समझाने के लिये ज्यामिति आकृति, रेखाचित्र हो ।
37. गणित शिक्षण में त्रुटियों के विश्लेषण हेतु अपेक्षित अधिगम सफलता किसकी दक्षता पर निर्भर करती है? - शिक्षक की दक्षता पर
38. आपकी कक्षा के कुछ बच्चे गणित विषय में बहुत कमजोर हैं इस समस्या का प्रमुख कारण हो सकता है - प्राथमिक स्तर पर बच्चों की नींव कमजोर होना
39. मूल्यांकन प्रक्रिया को त्रिकोणात्मक रूप में किसने प्रस्तुत किया? - B. S. ब्लूम ने
40. बालक के मूल्य/गुणों का विकास होता है - अनुभव तथा प्रशिक्षण द्वारा
41. गणित सीखने में चित्रों और रेखांकनों का उपयोग किया जाता है - दृश्य साधन के रूप में
42. उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया कब तक चलती रहनी चाहिये? - जब तक प्रत्येक छात्र का पिछड़ापन समाप्त न हो जायें
43. निम्न उपलब्धि परीक्षण निर्माण चरण के अंतर्गत आते है - 
  • शैक्षणिक उद्देश्यों को जानना 
  • प्रश्न पत्र तैयार करना
  • समकंन योजना तैयार करना
44. गणित शिक्षण के मूल्यांकन में ब्लू प्रिंट है - प्रश्न-पत्र निर्माण की आधारशिला
45. गणित शिक्षण की समस्याओं को दूर करने के लिये आवश्यक है - 
  • उपयुक्त विधि से शिक्षण कार्य करवाया जाये 
  • छात्रों की समस्याओं का सामूहिक व व्यक्तिगत रूप से समाधान हो 
  • पर्याप्त अभ्यास कार्य करवाया जायें।
46. मूल्यांकन का गणितीय निरूपण है - मूल्यांकन = मापन + मूल्य निर्णय
47. प्रक्षेपी शिक्षण सहायक सामग्री का उदाहरण है - रिप्लेक्टर
48. NCF-2005 के अनुसार गणित शिक्षण होना चाहिये - विद्यार्थी केन्द्रित
49. शिक्षण की व्यावसायिक कुशलता से संम्बधित है? - 
  • विषय वस्तु का ज्ञान
  • व्यक्तिगत विभिन्नताओं का ज्ञान 
  • बालकों की समस्याओं को जानना
50. गणित शिक्षण की समस्या है - 
  • पाठयक्रम का अनुचित स्वरूप 
  • अभिभावकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना 
  • गणित विषय के प्रति भय

Read More...
Founder, This blog gathers valuable resources, reviews, and guides to help you explore the world of knowledge. Whether you're a student, educator, or book lover, you'll find engaging and informative articles to enhance your learning journey. Stay connected for the latest updates in education and literature!