Indefinite Article A and An | Rules and Usage
A' , 'An', 'The', को Articles कहते हैं। Modern Grammar के अनुसार Articles एक प्रकार के Determiners हैं। A / An को Indefinite Articles कहते है।
![]() |
The indefinite article: 'a' and 'an' |
A, An, The, को Articles कहते हैं। Modern Grammar के अनुसार Articles एक प्रकार के Determiners हैं। A / An को Indefinite Articles तथा The को Definite Articles कहते हैं।
इस पोस्ट मे हम Indefinite article: a and an के Uses को समझेगे...
![]() |
Types of Articles |
क्या आप यह जानते हैं कि हम हिन्दी के निम्न प्रकार के वाक्यों का अंग्रेजी मे अनुवाद करते समय A / An का प्रयोग क्यों करते हैं ?
यह पेन है । This is a pen.
राधा ने गाना गाया। Radha sang a song.
यह छतरी है । This is an umbrella.
इन हिन्दी वाक्यों में एक नहीं होते हुए भी, इनका अंग्रेजी अनुवाद करते समय हमने A/An का प्रयोग किया।
वाक्यों में Singular Countable Noun से पहले, यदि वह अनिश्चित है, तो Article, A/An का प्रयोग अवश्य किया जाता है।
इन वाक्यों का यह अनुवाद गलत होगा-
This is pen. (Incorrect)
Radha sang song. (Incorrect)
This is umbrella. (Incorrect)
Indefinite Article (A/An) कहाँ A, कहाँ An लगेगा?
1. A/An का प्रयोग अनिश्चित (Indefinite) Singular Noun से पहले किया जाता है। ( निश्चित होने पर Noun के पूर्व The का प्रयोग किया जाता है।) इसी कारण से A / An को Indefinite articles कहा जाता है। जैसे:
I have a car.
He sang a song.
This is an umbrella.
Radhika is a girl.
2. जिस शब्द से पहले A/An का प्रयोग करना है, यदि उस शब्द के उच्चारण की प्रथम ध्वनि (First sound of pronunciation) स्वर हो तो An का प्रयोग होगा, अन्यथा A का प्रयोग होगा।
________________
Some Important Points
An Umbrella - अम्ब्रेला
A Union - यूनियन
A-One Rupee Note - वन
A University - यूनिवर्सिटी
A Ewe - यू
An Honest - ऑनेस्ट
A. अंग्रेजी भाषा में A,E,I,O,U को स्वर ( Vowels ) कहते है। कई शब्द इन Vowels से शुरू तो हो सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है, उस शब्द के उच्चारण की । यदि यह ध्वनि व्यंजन है, तो A का प्रयोग होगा। यदि यह ध्वनि स्वर है तो An का प्रयोग करना होता है। जिस शब्द के पूर्व हमें A या An लगाना है, यदि उसके उच्चारण की प्रथम ध्वनि, हिन्दी वर्णमाला के स्वर से उच्चारित है तो, An लगाएँ अन्यथा A का प्रयोग करें।
हिन्दी वर्णमाला में अ, आ, इ, ई, उ, ऊ.......स्वर माने जाते हैं । हिन्दी भाषा में 16 स्वर होते हैं जबकि अंग्रेजी में मात्र 5 स्वर माने गए हैं ।
शब्द का पहला letter क्या है? यह महत्त्वपूर्ण नहीं है, महत्त्वपूर्ण यह है, कि उसके उच्चारण की प्रथम ध्वनि (First sound of pronunciation) क्या है।
B. अंग्रेजी भाषा में एक अक्षर, कई प्रकार की ध्वनि हेतु प्रयुक्त होता है। जिन अक्षरों को स्वर (A, E, I, O, U) माना गया है, उनका प्रयोग बहुत बार व्यंजनों (Consonants) की तरह होता है। बहुत से व्यंजन स्वर का कार्य करते हैं। हो सकता है शब्द का प्रथम अक्षर M, E, N, X, S, L, H हो, लेकिन:

Correct use of A / An
1. A house, 2. A historical fair, 3. A humble person, 4. A husband, 5. A heinous crime, 6. A young man, 7. A ewe, 8. A university, 9. A unity, 10. A union, 11. A culogy, 12. A one rupee note, 13. A one-eyed man, 14. A uniform, 15. A useful book, 16. A useful feature, 17. A unique decision, 18. A united front, 19. A unified plan, 20. A year, 21. A USA ally, 22. A forest officer, 23. An RC worker, 24. A Member of Parliament 25. A UK ship European, 26. An hour, 27. An hourly meeting, 28. A tour's daybreak, 29. An honor, 30. An honorary post, 31. An honorable person, 32. An honest man, 33. An heir, 34. An honorarium, 35. An F.O, 36. An MP MLC, 37. An IAS / IPS / ILO, 38. An SP SDO, 39. An M.A / M.Sc M Com, 40. An RTS RTC / RO.
Specific use of A / An
1. Singular Countable noun से पूर्व A / An का प्रयोग किया जाता है । Countable का अर्थ है, जिसकी गिनती की जा सकती है। जैसेः
I have a pen.
She has a car.
Ram has an umbrella.
She is a girl.
Some Important Points
यदि Noun से पहले कोई Adjective आता है तो A / An को उस Adjective के पहले लगाते हैं। यदि कोई Adverb पूर्व में आया हो तो A / An को उस Adverb से पूर्व लगाते हैं ।
Riya is a beautiful girl. ( Adjective )
He is an intelligent man. ( Adjective )
Laxmi is an extremely beautiful girl. ( Adverb )
2. सामान्य रूप से Proper Noun से पहले A / An का प्रयोग नहीं होता है । लेकिन निम्न स्थिति में Proper Noun से पहले A / An का प्रयोग किया जा सकता है । जैसे :
This novel is written by a Sofia.
This book is written by a Mahesh.
Sofia एवं Mahesh, Proper Noun हैं, जब ये वक्ता के लिए अनजान है तो इनसे a के प्रयोग का अर्थ किसी (कोई) शोफिया या महेश हो जाता है । यह किताब किसी शोफिया, महेश नाम के व्यक्ति ने लिखी है जो वक्ता के लिए अनजान है।
3. Exclamatory वाक्यों में What के बाद Singular, Countable nouns से पूर्व A/An का प्रयोग किया जाता है । जैसे:
What a grand party!
What a pretty girl!
4. 'प्रति माह' या 'प्रति वस्तु कीमत' के सन्दर्भ में प्रयोग करने पर A/An का प्रयोग किया जाता है । जैसे:
You can run twelve kilometers an hour.
Pea sells fifty rupees a kilo.
I earn twenty thousand a month.
This bus runs seventy km an hour.
5. कुछ गिनती बताने वाले शब्द जैसे A hundred, A thousand, A million, A dozen, A couple से पहले A लगता है। Half से पूर्व A का प्रयोग निम्न प्रकार से करते है, जैसे: Three and a half kilo, Two and a quarter meter.
I have a hundred watches.
She has a thousand rupees.
He has to walk two and a quarter kilometers daily.
I have purchased a dozen eggs.
6. Profession (व्यवसाय) से पहले, A / An का प्रयोग किया जाता है । जैसे:
He is an MP / MLA / MLC / SDO / FO.
She is a nurse / teacher / dentist.
He is a carpenter / manager / cobbler.
Mr. Chauhan is an engineer/architect.
7. किसी विशिष्ट व्यक्ति की विशेषताओं के सम्बन्ध में किसी अन्य व्यक्ति को पहचान दी जाए तो A/An का प्रयोग किया जाता है । जैसेः
She is a Hitler. (A despot like Hitler)
He is a Gandhi. (As great as Gandhi)
He is a second Dara Singh. (A wrestler as great as Dara Singh)
8. किसी जाति विशेष को व्यक्त करने के लिए Singular countable noun से पहले A/An का प्रयोग किया जाता है । जैसे :
A Dear is an animal.
A parrot is a bird.
9. जब वाक्य में Verb ( क्रिया ) का प्रयोग Noun की तरह किया जाता है, उससे पहले A/An लगाया जाता है जैसे:
She goes for a walk daily. (Walk (verb) used as a noun)
She has gone for a ride. (Ride is a verb used as a noun)
Last Sunday, I had a long talk with them. (Talk is a verb used here as a noun)
I want to have a rest / a drink / a bath. (Rest/drink/bath are verbs used as noun)
10. Many / Rather / Quite / Such के बाद यदि Singular Noun आता है तो उससे पूर्व A/An का प्रयोग किया जाता है । जैसे:
Many a woman would welcome such a chance.
It is rather a pity, I say.
It was quite an impossible task.
It was a foolish argument.
11. यदि Adjective से पहले so, as, too, how, quite का प्रयोग होता है तो उसके बाद A/An ( Indefinite Article ) का प्रयोग किया जाता है । जैसे:
It is too heavy a parcel for me to carry.
She is as beautiful a girl as you are ever likely to meet.
Aman is not so big a fool as you think.
How serious a crime had been committed was not realized by him.

A/An का प्रयोग निम्न परिस्थितियो में नहीं करना चाहिए-
किसी भी Plural noun से पूर्व A/An का प्रयोग नहीं किया जाता है ।
Proper noun से पूर्व A/An का प्रयोग नहीं किया जाता है । किसी देश, राज्य, शहर, दिन, माह, व्यक्ति, वस्तु के नाम को Proper noun कहा है ।
Uncountable nouns से पूर्व A/An का प्रयोग सामान्यतया नहीं किया जाता है। जैसे: Advice, Accommodation Baggage, Luck, Luggage, News, Permission Progress, Scenery, Weather, Traffic, Knowledge, Music, Milk, Homework, Stone, Brick, Wine, Beauty etc.
She has gone to purchase some bread.
Enjoy your vacation! I hope you have good weather. No news is good news.
India has made good progress in the field of IT.
He brought his furniture by train.
Uncountable nouns के पूर्व जब A/An का प्रयोग किया जाता है तो इन्हें कुछ शब्दों का प्रयोग करके, Countable बनाया जाता है या इनके प्रयोग से ही Noun के Countable होने का पता चलता है। जैसे:
We have good news for you. I have a piece of bread.
I have a milk bar.
She gave me a piece of information.
She is a beauty. (a beautiful girl)
He threw a stone. (a piece of stone)
Inchoate Verb, turn का प्रयोग जब noun के साथ किया जाता है तो noun से पूर्व Indefinite Article A/An का प्रयोग नहीं किया जाएगा । जैसे:
I hope you will never turn traitor. is it wise for a great general to turn politician?
When her husband left she had to turn cook.
यहाँ nouns, traitor, politician, cook के पूर्व A/AN नहीं लगाया गया है।
A/An and One - Difference
2. Hundred, Thousand, Million, Billion etc के पूर्व A का प्रयोग one से ज्यादा उचित माना गया है।
100 = a hundred, 1000 = a thousand, 100000 = A hundred thousand.
हम A hundred one से a hundred and ninety-nine तथा A thousand one से a thousand and ninety-nine मे A का प्रयोग कर सकते हैं लेकिन 1160 = One thousand one hundred sixty में 'one' का प्रयोग ही किया जाएगा ।
3. प्रतिदिन, प्रति सप्ताह, प्रति किलो कीमत या दर के लिए a का प्रयोग ही किया जाएगा one का नहीं। Sixty rupees a kilo, five thousands a week, four times a day, Sixty kilometres an hour, Ten rupees a dozen. उक्त में A/An की जगह one का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
4. A एवं one का noun के साथ प्रयोग करने पर भिन्न - भिन्न अर्थ निकलता है। A/an का अर्थ any या every से भी होता है। जैसे:
One screwdriver is not enough. (We need two or more screwdrivers.)
A screwdriver is a useful tool. (Screwdrivers are useful tools.)
5. One का प्रयोग another/other के साथ किया जा सकता है, A का प्रयोग नहीं । जैसे:
One student wants to read, another wants to play
One day he came early, another day he was very late.
6. One का प्रयोग day/week/month/year/summer/winter etc. या महीनो / दिनों के नाम के पूर्व किया जा सकता है, जो उस दिन / समय होने वाली घटना के सन्दर्भ में प्रयुक्त होता है । जैसे:
One night there was a terrible storm.
One day a tiger entered our house.
One winter the snow fell early.
7. One day का प्रयोग किसी दिन के अर्थ में किया जाता है । जैसे:
One day you'll realize your mistake.
One day you will be sorry, you treated her so badly.
Did you get a ticket? Yes, I managed to get one.
One का बहुवचन (plural) उक्त प्रयोग में some होगा। जैसे:
Did you get tickets? Yes, I managed to get some.
Join the conversation