The Verbs | Main verbs and Auxiliary verbs

Verb से कार्य का करन या होना स्पष्ट होता है। कोई भी वाक्य बिना verb के अपूर्ण है, अधूरा है। Verb वाक्य का एक महत्त्वपूर्ण part है।
The-Verbs-Main-verbs-and-Auxiliary-verbs

The Verbs

Verb (क्रिया) Latin भाषा के शब्द Verbum से निकलता है। इसका अर्थ है a word, Verb से कार्य का करन या होना स्पष्ट होता है। कोई भी वाक्य बिना verb के अपूर्ण है, अधूरा है। Verb वाक्य का एक महत्त्वपूर्ण part है। 

The-Verbs-Main-verbs-and-Auxiliary-verbs

Main Verbs

1. Transitive Verbs (सकर्मक क्रियाएँ)

ऐसी verbs जिनके साथ object प्रयुक्त हो, Transitive verbs कहलाती हैं। Transitive का अर्थ है passing over अर्थात् जिन verbs में action कर्ता तक ही सीमित नहीं रहकर Object (किसी अन्य वस्तु) पर pass over होता है। जैसे:
(a) Ramesh hits a ball.
(b) He rings the bell.

यहाँ hits एवं rings, transitive verb की तरह प्रयुक्त हुई है जिनमें action कर्ता तक ही सीमित नहीं रहा है बल्कि Obiect: ball एवं bell पर pass over हुआ है।
 
सामान्यतया verbs से 'क्या' या 'किसको' प्रश्न करने पर यदि हमें उत्तर प्राप्त होता है तो वह verb, Transitive है। जैसे उपरोक्त वाक्य (a) से 'क्या' प्रश्न करने पर हमें 'a ball' उत्तर मिला। अत: hits एक Transitive verb है।

2. Intransitive Verbs (असकर्मक क्रियाएँ)

Intransitive verbs में action कर्ता तक ही सीमित रहता है, object पर pass over नहीं होता है। जैसे:
(a) He sleeps in the bed.
(b) Shyam speaks loudly.

इन वाक्यों में verb; sleeps एवं speaks, intransitive verbs हैं, इनमें action कर्ता एक ही सीमित रह गया है। किसी object पर pass over नहीं हुआ है। इन verbs से 'क्या' 'किसको' प्रश्न करने पर कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है।
 
Important: अधिकांश verbs का प्रयोग Transitively एवं Intransitively दोनों प्रकार से हो सकता है।

Read the following sentences :

Verbs used Transitively Verbs used Intransitively
(a) He speaks the truth. (a) Sita speaks slowly.
(b) The students rang the ball. (b) The bell rang loudly.
(c) He flies kites. (c) A bird flies.

ध्यान रखे
1. जब verb का प्रयोग transitively होता है तो इसके साथ object अवश्य आता है लेकिन जब verb का प्रयोग intransitively होता है तो इसके साथ कोई object नहीं आता है।
2. किसी भी verb के लिए यह कहना कि यह transitive verb है या Intransitive verb है गलत है। इसकी बजाय हमें यह कहना चाहिए कि verb का प्रयोग Transitively या Intransitively हुआ है।

Auxiliary Verbs

Auxiliary Verbs को हम Primary Verbs एवं Modal Auxiliary Verbs में वर्गीकृत कर सकते हैं।

1. Primary Auxiliary Verbs

Primary Auxiliary Verbs को तीन भागों में वर्गीकृत किया गया है-
(1)
Verbs 'to be': Is, am, are, was, were
(2) Verbs 'to have': have, has, had
(3) Verbs 'to do': do, does, did

2. Modal Auxiliary Verbs


parts-of-speech-complete-list

Founder, This blog gathers valuable resources, reviews, and guides to help you explore the world of knowledge. Whether you're a student, educator, or book lover, you'll find engaging and informative articles to enhance your learning journey. Stay connected for the latest updates in education and literature!