Hotspots किसे कहते हैं? विश्व के प्रमुख Hotspots क्षेत्रों की सूची

जैवविविधता तप्तस्थल या जैवविविधता उष्णा (Biodiversity Hotspots) एक ऐसा जैवभौगोलिक क्षेत्र होता है जहाँ पर्याप्त मात्रा में जैवविविधता पायी जाती है
biodiversity-hotspots

हॉट-स्पॉट (Hotspots) किसे कहते हैं?

जैवविविधता तप्तस्थल या जैवविविधता उष्णा (Biodiversity Hotspots) एक ऐसा जैवभौगोलिक क्षेत्र होता है जहाँ पर्याप्त मात्रा में जैवविविधता पायी जाती है और वह किसी प्रकार के मानवीय क्रियाकलापों के कारण से संकट में आ गया हो। जैव विविधता विशेषज्ञ डॉ. नॉर्मन मायर्स ने सबसे पहले इस जैव विविधता स्थल को पहचाना और 1988-1990 में प्रकाशित अपने दो लेखों में इन्हें प्रस्तुत किया।

विश्व के प्रमुख Hotspots

उत्तरी तथा मध्य अमेरिका के Hotspots

  • कैलीफोर्निया फ्लोरिस्टिक प्रदेश हॉटस्पॉट 
  • कैरेबियन द्वीप समूह हॉट-स्पॉट
  • मैडरियन पाइन- ओक वन हॉट स्पॉट 
  • मध्य अमेरिका हॉट स्पॉट

यूरोप एवं मध्य एशिया के Hotspots 

  • काकेशस पर्वत हॉट स्पॉट
  • ईरान-अनातोलिया हॉट स्पॉट
  • भूमध्यसागरीय बेसिन तथा उसके पूर्वी त हॉट स्पॉट
  • मध्य एशिया का पर्वतीय हॉट स्पॉट 

अफ्रीका के Hotspots

  • कैप फ्लोरिस्टिक क्षेत्र हॉटस्पॉट
  • पूर्वी अफ्रीका के तटीय वन हॉटस्पॉट 
  • पूर्वी अफ्रोमोन्टाने हॉटस्पॉट
  • पश्चिमी अफ्रीका के गिनीयन वन हॉट स्पॉट
  • हार्न ऑफ अफ्रीका हॉट स्पॉट
  • मेडागास्कर एवं हिन्द महासागरीय समूह हॉट स्पॉट 
  • मापुटोलैंड-पोंडोलैंड अलबनी हॉट स्पॉट
  • सुकूलैंट-कारू हॉट-स्पॉट 

दक्षिणी एशिया के Hotspots

  • पूर्वी हिमालय हॉट स्पॉट 
  • इण्डो म्याँमार हॉट स्पॉट
  • पश्चिमी घाट एवं श्रीलंका हॉट स्पॉट 

पूर्वी एशिया एवं एशिया प्रशांत के Hotspots

  • पूर्वी मेलानेशिया द्वीप समूह हॉट स्पॉट
  • जापान हॉट स्पॉट 
  • दक्षिण-पश्चिम चीन के पर्वत हॉट-स्पॉट
  • न्यू कैलेडोनिया हॉट-स्पॉट
  • न्यूजीलैण्ड हॉट स्पॉट 
  • फिलीपींस हॉट स्पॉट
  • पोलेनेशिया माइक्रोनेशिया हॉटस्पॉट 
  • दक्षिण-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया हॉटस्पॉट
  • सुण्डालैण्ड हॉट स्पॉट
  • वालैशिया हॉट स्पॉट
  • पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के वन हॉट-स्पॉट

दक्षिणी अमेरिका के Hotspots

  • उष्णकटिबंधीय एंडीज हॉटस्पॉट
  • अटलांटिक वन हॉट स्पॉट
  • सेरोडो हॉट स्पॉट
  • चिली शीतकालीन वर्षा वाल्दिवियन वन हॉट स्पॉट
  • टुम्बेस चाको माग्दालेना हॉट-स्पॉट

FAQs

Q. निम्नांकित में से कौन-सा भारत के तीन जैव विविधता हॉट स्पॉट में से एक है?
  • अरावली हिल्स
  • खासी हिल्स (पहाड़ियाँ)
  • हिमालय 
  • इनमें से कोई नहीं
SOLUTION
जैव विविधता की दृष्टि से भारत का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत में कुल 3 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं, जिसमें से दो हॉटस्पॉट क्षेत्रों (इण्डो-वर्मा क्षेत्र, पश्चिमी घाट) को विश्व के सर्वाधिक जैव विविधता वाले क्षेत्रों में रखा जाता है। 

भारत के 3 हॉट स्पॉट क्षेत्र निम्न हैं-
  1. हिमालय क्षेत्र
  2. इण्डो-वर्मा क्षेत्र (पूर्वी हिमालय)
  3. पश्चिमी घाट और श्रीलंका क्षेत्र।
भारत का हिमालय क्षेत्र सर्वाधिक जैवविविधता वाला क्षेत्र हैं। अत्यधिक वर्षा के कारण यहाँ सदाबहार वन पाये जाते है। पूर्वी हिमालय हाटस्पॉट क्षेत्र भारत के उत्तर-पूर्वी भाग दक्षिणी-मध्य एवं पूर्वी नेपाल एवं भूटान के क्षेत्रों में फैला हुआ है। विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट यही पर है। 22 मई को विश्व भर में 'अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
Founder, This blog gathers valuable resources, reviews, and guides to help you explore the world of knowledge. Whether you're a student, educator, or book lover, you'll find engaging and informative articles to enhance your learning journey. Stay connected for the latest updates in education and literature!